ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के अंतर्गत अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई का डीएम ने लिया जायजा

मोतिहारी: जिलाधिकारी , शीर्षत कपिल अशोक भ्रमण कार्यक्रम के दौरान पताही प्रखंड  के बखरी पंचायत में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अंतर्गत अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई के निर्माण कार्य प्रगति का जायजा लेने पहुंचे।

उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि गांव को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए गुणवत्ता पूर्ण कचरा प्रबंधन का कार्य सुनिश्चित किया जाए।

गार्जियंस ऑफ चंपारण ,पुराने पीपल के वृक्ष को स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों के द्वारा  मदर्स ट्री की उपाधि दी गई है। इस बेहतर कार्य के लिए जिलाधिकारी ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

जल जीवन हरियाली योजना अंतर्गत बखरी, तुरहाटोला, वार्ड नंबर 7 में बेंगही पोखर का जीर्णोद्धार हेतु पोखर में जलकुंभी की साफ-सफाई कराने का उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

नल जल योजना जांच के क्रम में उन्होंने पाया कि सभी घरों में नल का जल पहुंच रहा है।

अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि सभी पंचायतों में शत-प्रतिशत नल जल योजना को घर घर तक पहुंचाएं।

नली गली योजना को शत प्रतिशत पूर्ण करने का उन्होंने निर्देश दिया।

निरीक्षण के क्रम में  प्रधानमंत्री आवास योजना कार्यों को भी उन्होंने देखा ।उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि आवास योजना अंतर्गत राशि उठाकर कार्य नहीं करने वालों पर अविलंब नोटिस निर्गत करें।

इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, माननीय मुखिया, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी के साथ साथ गणमान्य ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.