ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत नैनो यूरिया जागरूकता अभियान का हुआ आयोजन

विधायक विजय कुमार मंडल ने की किया बिस्कोमान भवन का उद्घाटन

सासाराम। रोहतास जिला दावथ प्रखंड के योगिनी ग्राम में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत नैनो यूरिया तरल जागरूकता अभियान के अंतर्गत कृषक गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इंडियन फरमर्श फर्टिलाइजर्स कोआपरेटिव लिमिटेड रोहतास के तत्वधान में कार्यक्रम का हुआ आयोजन। जिसका उद्घाटन दिनारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक विजय मंडल ने किया। कार्यक्रम में किसानों को संबोधित करते हुए इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड रोहतास जिला के फील्ड ऑफिसर डॉ रमेश ने किसानों को नेनो यूरिया तथा तरल नैनो यूरिया के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। उन्नत खेती में नए-नए प्रयोग के बारे में बताते हुए ड्रोन के द्वारा खेतों में छिड़काव करने की व्यवस्था बहुत ही जल्द सरकार के द्वारा उपलब्ध कराने की योजना है। जागरूकता अभियान में किसानों को संबोधित करते हुए विधायक विजय मंडल ने किसानों से नैनो यूरिया उपयोग करने का अपील की और बिस्कोमान के गोदाम से ही खाद लेने के लिए किसानों को कहा। किसानों से अपील करते हुए विधायक विजय मंडल ने कहा की उन्नत खेती करते हुए अपने बच्चों को शिक्षित जरूर करें। बच्चों को जरूर पढ़ाएं ताकि आने वाले समय में किसान के बच्चे बड़े से बड़े पदाधिकारी के रूप में पदस्थापित होकर किसानों की सेवा करने के लिए तत्पर रहें। कार्यक्रम का संचालक अभिषेक पटेल ने किया। मौके पर जमीनदाता सोनू कुमार, बिस्कोमान प्रभारी अरविंद कुमार, प्रकाश सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि मुन्ना यादव, उसरी पंचायत मुखिया संजय कुमार सिंह, बीडीसी राजेश यादव, चांद खा, रविंद्र सिंह, मो सलीम परशुराम सिंह, साधु जी, विंध्याचल यादव,
रविंद्र कुशवाहा, पप्पू प्रताप यादव, मुन्ना यादव सहीत कई लोग उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.