ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

ब्रेकर पर मोटरसाइकिल से गिरी महिला की हुई मौत

सासाराम। बाइक पर बेटे के साथ सासाराम आ रही महिला की मौत मोटरसाइकिल से गिरने के बाद हो गई। घटना बक्सर-सासराम पथ पर गुरुवार रात की है। मुतका डढ़ाव गांव के संजय कुमार सिंह की पत्नी कविता सिंह 45 वर्ष है। जो बेटे के साथ बाइक पर सवार हो कर गांव से सासाराम के लिए चली थी। इस क्रम में जब बक्सर-सासाराम पथ पर बड़की खराड़ी गांव के पास पहुंची तो ब्रेकर के कारण बाइक उछल गई, जिससे बाइक पर पीछे बैठी कविता सिंह सड़क पर गिर पड़ी और घायल हो गई। उन्हें अचेतावस्था में सासाराम अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके सर में गहरी चोट लगी थी, मौत की सूचना से संजय सिंह के घर में कोहराम मच गया। खराड़ी गांव के पास सासाराम-बक्सर पथ पर बिजली के पोल को ही सड़क पर लगाकर ग्रामीणों ने ब्रेकर बना दिया है। जिससे यहां प्राय बाइक सवार दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं। रात में ब्रेकर पर कोई पेंट न होने के कारण दिखता भी नहीं है, ऐसे में दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। अगर ब्रेकर नियमों के पालन के अनुरूप बनाया गया होता तो संभव था कि दुर्घटना भी नहीं होती और न ही मौत ही होती।

Leave A Reply

Your email address will not be published.