ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पीयूसीएल के राज्य सम्मेलन 12सदस्य होंगे शामिल।

-मानवाधिकार पर शीघ्र हीं होगा प्रशिक्षण शिविर।
सीतामढ़ी।
मानवाधिकार संगठन पीयूसीएल (लोक स्वातंत्र्य संगठन) सीतामढी के जिला कार्यसमिति की बैठक पीयूसीएल कार्यालय में जिलाध्यक्ष राम प्रमोद मिश्र की अध्यक्षता मे हुई।बैठक मे पीयूसीएल के राज्य सम्मेलन में सीतामढी जिला के साथियों की भागीदारी के संबंध मे महासचिव विनोद बिहारी मंडल ने प्रकाश डाला ।तथा बताया कि सीतामढी के 12साथी सम्मेलन में भागीदारी के साथ सीतामढी जिला से पांच हजार रू का आर्थिक सहयोग भी करेंगे तथा सीतामढी जिला में मानवाधिकार पर शीघ्र हीं एक प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जायगा। सम्मेलन मुजफ्फरपुर के चन्द्रशेखर सभा भवन मिठनपुरा में 25-26जून को होना है।बैठक मे मौजूद प्रदेश अध्यक्ष डॉ. आनन्द किशोर ने देश में संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने की सरकारी साजिश,प्रदेश मे जहरीली शराब,कस्टोडियल डेथ में निर्दोषो की मृत्यु,बढते पुलिस अत्याचार, वेरोजगार नवजवानो के हितों की अनदेखी का सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा पीयूसीएल मानवाधिकार की सुरक्षा हेतू एक साथ जांच,प्रतिकार तथा जागरण अभियान चला रही है आमजन को भी अपने मानवाधिकार के प्रति जागरूक होना होगा।।बैठक मे अध्यक्ष रामप्रमोद मिश्र,मंसूर अहमद खान,शशिधर शर्मा,आलोक कुमार सिंह,भिखारी शर्मा,मो गयासुद्दीन,डा कमलेश्वर विनोद ने अपना विचार व्यक्त करते हुए राज्य सम्मेलन की सफलता के साथ जिला में शीघ्र हीं प्रशिक्षण शिविरआयोजित करने का समर्थन किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.