ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अपेक्स बैंक कर्मचारी संघ का प्रथम वार्षिक साधारण आमसभा संपन्न

भोपाल : अपेक्स बैंक कर्मचारी संघ का प्रथम वार्षिक साधारण आमसभा गुरूवार को अपेक्स बैंक मुख्यालय के छठवें तल पर सायं 5.30 बजे से हुआ ।प्रथम वार्षिक साधारण आम सभा में कर्मचारी संघ के सभी सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।इस अवसर पर कर्मचारियों के हितों के संबंध में कर्मचारी संघ द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर विशेष रूप से चर्चा हुई।कर्मचारी संघ के महासचिव रघुनाथ नायर ने बताया कि इस अवसर पर सर्वसम्मति से सभी विषयों पर चर्चा हुई ।वार्षिक आम सभा में वर्ष 2021 का आय व्यय भी सर्वसम्मति से पारित हुआ। बैठक में यह भी तय हुआ कि जो भी सदस्य अभी तक कर्मचारी संघ से नहीं जुड़े हैं उन्हें भी जोड़ा जाए।आख़िरी में विगत वर्ष कोरोना काल में दिवंगत हुए सदस्यों के प्रति दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल, शेषमणि गुप्ता, अशोकन, सूर्य प्रसाद लुईटल आदि सदस्यगण उपस्थित रहे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.