ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कंट्री क्लब एंकर सिमरन आहूजा के साथ अपने सदस्यों के लिए “अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस” ​​मनाएगा

मुम्बई, कंट्री क्लब के सीएमडी राजीव रेड्डी का कहना है कि अपने सदस्यों की भलाई के लिए कंट्री क्लब हमेशा सबसे आगे रहा है। उन्होंने बताया कि अपने सदस्यों को फिट और स्वस्थ रखने के लिए, कंट्री क्लब उम्मीदों से बहुत आगे निकल कर काम करता है और देश भर में सैकड़ों फिटनेस सेंटर खोल रखा है, जो अपने सदस्यों के पड़ोस में सभी शहरों और कस्बों को आसानी से कवर कर रहा है। कंट्री क्लब के संस्थापक राजीव रेड्डी ने आगे बताया कि कंट्री क्लब का वर्चुअल योग कार्यक्रम बहुत हिट हुआ था, जहां कोविड के समय मे 0.2 मिलियन से अधिक लोगों ने एक साथ 108 सूर्यनमस्कार किए थे। अब, 8वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर, इस साल, हम एक और वर्चुअल योग सेशन ‘कंट्री क्लब्स योगा एट योर डोरस्टेप’ की योजना बना रहे है। राजीव रेड्डी ने यह घोषणा की। 8वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सिमरन आहूजा दिन भर में 8 अलग-अलग कार्यशालाओं का प्रदर्शन करेंगी। योग निद्रा, अष्टांग योग, हठ योग, प्राण योग, मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग, योग बंधस आदि पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। श्री रेड्डी ने यह भी कहा, “कोरोना से पहले, हमने प्रति वर्ष 120000 रूम नाइट्स दी हैं। कोविड के कारण, इस संख्या में भारी गिरावट आई। अब, हम धीरे धीरे उठ रहे हैं। 2022 में हमने अब तक 20000 से अधिक रूम नॉट्स दिए हैं और हम इन्वेंट्री बढ़ा रहे हैं इसलिए छुट्टियों की रातें भी बढ़ जाएंगी और मुझे यकीन है कि हम 2024 तक 250000 रूम नाइट्स तक पहुंच जाएंगे।” कंट्री क्लब के सीएमडी ने आगे कहा, “हमारी सहयोगी संपत्तियों की संख्या 120 तक पहुंच गई है और यह निश्चित है कि आने वाले महीनों में यह संख्या एक नई ऊंचाई पर पहुंच जाएगी।”

गौरतलब है कि कंट्री क्लब को लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने “भारत के परिवार क्लबों की सबसे बड़ी श्रृंखला” के रूप में मान्यता दी है। कंट्री क्लब अपने क्षेत्र में एकमात्र ऐसा क्लब है जिसने वर्ष 2018 में भारत और विदेश में अपने संतुष्ट सदस्यों को 1.5 लाख से अधिक रूम नाइट्स (छुट्टियां) दी हैं, ताकि सदस्यों को उनके पसंदीदा स्थानों में उनके सपनों की छुट्टी का आनंद मिल सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.