ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कांग्रेस नेताओं ने प्रखंड में किया पदयात्रा एवं प्रदर्शन

कटिहार। अग्निपथ योजना के विरोध में एवं ईडी के द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी को परेशान किए जाने के विरोध में आज बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा के निर्देश पर जिले के सभी प्रखंडों में शांतिपूर्ण तरीके से पदयात्रा किया गया। उपरोक्त आशय की जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रेम राय ने बताया कि सभी प्रखंडों में पदयात्रा एवं प्रदर्शन हुआ है। इसी आलोक में कटिहार प्रखंड क्षेत्र में सौरभ कुमार मसरूर आलम मोहम्मद हुमायूं की अगुवाई में मोदी सरकार के विरोध में पदयात्रा किया गया जहां जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रेम राय भी शामिल हुए। कांग्रेसियों ने सरकार के विरुद्ध जमकर नारे भी लगाए। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रेम राय ने कहा कि मोदी सरकार दुर्भावना से ग्रसित होकर जो मामला 2015 में ईडी ने बंद कर दी थी। जिस मामले में कोई एफआईआर तक दर्ज नहीं है। उस मामले में राहुल गांधी को बार बार बुला कर परेशान किया जा रहा है। यह कैसी तानाशाही है। राहुल गांधी की निडरता भाजपाई हुकूमत को चुभ रही है। इसलिए उन पर ईडी हमलावर है। क्योंकि उनमें सच बोलने का माद्दा है। आज देश के युवा नौजवान छात्र सरहद पर जाकर रक्षा करने की सपना देखते हैं। उनके जैसा देश भक्त कोई नहीं है। नकली राष्ट्र वादियों और नकली देशभक्तों को आंख खोलकर पहचानिए। जय जवान जय किसान का पहचान वाले इस देश में वर्तमान सरकार से किसान नाराज जवान नाराज यही नई भारत की पहचान है। मोदी सरकार कोई भी योजना लाने से पहले चर्चा नहीं करती बल्कि लोगों पर थोप देती है। किसान बिल में भी इसी तरह हुआ और तकरीबन 700 किसानों की शहादत के बाद केंद्र सरकार को बिल वापस लेना पड़ा और माफी मांगना पड़ा। केंद्र की मोदी सरकार उद्योगपतियों की सरकार है। यह सरकार गरीबों के लिए नवयुवकों के लिए महिलाओं के लिए नहीं है। अग्निपथ एक ऐसी योजना है, जो इस देश की सेना को खत्म कर देगी। इस सरकार की नियत को पहचानने की आवश्यकता है। कांग्रेस पार्टी सभी युवाओं से आग्रह करती है कि आप का दर्द हम समझते हैं पूरा देश समझता है। लेकिन आप यह मत भूलिए कि यह देश आपका है इस देश की संपत्ति आपकी है।इसे सुरक्षित रखना आपका कर्तव्य है। इसे नुकसान ना पहुंचाएं और अपनी बात को शांतिपूर्ण तरीके से रखें पूरी कांग्रेस पार्टी आपके साथ खड़ी है। नौजवान इस देश का भविष्य है आप लोगों से बड़ा देशभक्त कोई नहीं। अग्निपथ योजना राष्ट्र सेवा का जज्बा मन में लिए सालों से कड़ी मेहनत कर रहे युवाओं से एक भद्दा मजाक है। एक ऐसा मजाक जो उनका पूरा भविष्य तबाह कर देगा। लेकिन कांग्रेस पार्टी ऐसा होने नहीं देंगे। आज बीजेपी के राष्ट्रीय नेता ने कहा है कि 4 साल के बाद जब अग्नीवीर सेवानिवृत्त हो जाएंगे तो उनको अपने भाजपा कार्यालय में चौकीदारी का काम देंगे।इससे बड़ा मजाक देश की रक्षा में अपने प्राणों की चिंता ना कर सेवा देने वाले सैनिकों का मजाक उड़ाने का काम किया है। भाजपा सरकार द्वारा आनन-फानन में लिया गया। अग्निपथ का यह फैसला देश की बुनियाद को खोखला कर देगा। जिस देश के सैनिक महज छह माह की तैयारी के साथ सीमा पर उतरेंगे। वहां सुरक्षा के प्रति सरकार की गंभीरता समझी जा सकती है। भाजपा सरकार की नीति विहीन और दिशाहीन योजनाओं से देश के युवा पहले निराश और हताश थे लेकिन अब आक्रोशित है। अग्निपथ जैसी योजना के साथ भाजपा ने उनके जख्मों पर नमक रगड़ने का काम किया है। भाजपा सरकार ने अग्निपथ के जरिए अपनी नाकामियों को छुपाने की कोशिश की है। लेकिन यह राष्ट्र विरोधी योजना देश की सुरक्षा के लिए बेहद घातक है। जब देश पर कोई भी आंच आएगी हमारे देशवासी जब भी तानाशाही हुकूमत के कुरूप फैसलों से परेशान होगी हम सत्याग्रह की शुरुआत करेंगे।हम उनकी लड़ाई लड़ेंगे। वन रैंक वन पेंशन की बात करने वाले अब नो रैंक नो पेंशन पर काम कर रहे हैं। उन्होंने भारत सरकार से जल्द ही अग्निपथ योजना को वापस लेने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बार-बार नौकरी की झूठी उम्मीद देकर प्रधानमंत्री ने देश के युवाओं को बेरोजगारी के अग्निपथ पर चलने के लिए मजबूर कर दिया है। 8 सालों में 16 करोड़ नौकरियां देनी थी मगर युवाओं को मिला सिर्फ पकोड़े तलने का ज्ञानह देश की हालत के लिए केवल प्रधानमंत्री जिम्मेदार हैं। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यालय प्रभारी तबरेज अंसारी, पिंटू चंद्रवंशी, नितिन सिन्हा, तनवीर, विकास यादव, भोला प्रसाद, साकिर,वसीम, इकबाल, तौसीफ जलील बाबर अलाउद्दीन मोहम्मद साकिम सहित सैकड़ों कांग्रेसी मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.