बगहा में उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक का थानाध्यक्ष ने किया उद्घाटन, महिलाओं को मिलेगा कम ब्याज पर लोन
बगहा/ उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक का उद्घाटन चौतरवा में मंगलवार को चौतरवा थानाध्यक्ष सुरेश कुमार यादव, रीजनल मैनेजर देवेंद्र कुमार यादव, समाजसेवी वर्मा यादव ने सयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। उद्घाटन के पूर्व विद्वान पंडित हरिनारायण दुबे ने वैदिकमंत्र का जाप भी किया। उद्घाटन के क्रम में शाखा प्रबंधक राकेश कुमार यादव, मंडल प्रबंधक तरुणेंद्र नाथ तिवारी के अलावा समसुल हक समेत दर्जनों की संख्या में ग्राहक उपस्थित रहे। उद्घाटन समारोह के अवसर रीजनल मैनेजर ने बताया की यह बैंक रिजर्व बैंक के नेतृत्व में संचालित होता है। इस बैंक से आसानी तरीका से घर पर बैठे लोगों को कम ब्याज पर उपलब्ध किया जायेगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं को भी कमिटी बनाकर लोन दिया जा रहा है। जिससे बेरोजगार महिलाएं इस राशि से अपने अपने घर पर कुटीर उद्योग तथा गाय, भैंस, बकरी आदि कोई भी व्यवसाय कर सकती है।