ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मोतिहारी के डीएम ने आईएएस प्रशिक्षुओं को दिया प्रशिक्षण और अनुभव को किया साझा

प्रशिक्षक की भूमिका निभाते हुए डीएम ने 2020 बैच के आईएएस प्रशिक्षुओं को दिए प्रशिक्षण

मोतिहारी/पूर्वी चंपारण जिले के जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने एक बेहतर प्रशिक्षक की भूमिका निभाते हुए सत्र 2020 बैच के आईएएस प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण देते हुए अपने कार्य अनुभव को भी साझा किया है। बतौर प्रशिक्षक मोतिहारी के डीएम श्री अशोक
को लाल बहादुर शास्त्री नेशनल अकेडमी ऑफ़ एडमिनिस्ट्रेशन (एलबीएसएनएए ), मसूरी के द्वारा ‘जल प्रबंधन पर सर्वोत्तम अभ्यास’ विषय पर प्रशिक्षण देने के लिए आमंत्रित किया गया था।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी शामिल रहे। जहां पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी को प्रशिक्षण दिया। बता दें कि जल प्रबंधन पर सर्वोत्तम अभ्यास प्रशिक्षण कार्यक्रम बीते 22 जून को 03:00 अपराह्न से 03:55 अपराह्न के बीच आयोजित की गई थी। उक्त कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने पूर्वी चंपारण जिले में हुए जल प्रबंधन कार्य, उसके उद्देश्य और लक्ष्य के अनुरूप प्राप्त सफलता के अनुभवों को साझा करते हुए प्रशिक्षु अधिकारियों को कई पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.