ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बिहार और झारखंड में फिरौती रैकेट चला रहे नक्सली: एनआईए

नई दिल्ली: ऐसे समय में जब सुरक्षा एजेंसियां नक्सल विरोधी अभियान तेज कर दिया है, नक्सली छोटे समूहों में बिहार और झारखंड में रंगदारी रैकेट चला रहे हैं। इसका खुलासा एक जांच में हुआ। इन दोनों राज्यों के नक्सल प्रभावित इलाकों से गिरफ्तार किये गये नक्सलियों से पूछताछ में पता चला है कि व्यापारियों, कोयला व्यापारियों और कॉरपोरेट घरानों से जबरन वसूली करने के अलावा, ये समूह कई मौकों पर सुरक्षा बलों पर हमले करने में भी शामिल रहे हैं। एनआईए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, इन छोटे समूहों को जबरन वसूली के रैकेट को अंजाम देने का काम सौंपा गया है क्योंकि सुरक्षा एजेंसियों ने टेरर फंडिंग के मामलों में जांच तेज कर दी है। कई मौकों पर विस्फोट के मामलों में भी ऐसे छोटे समूहों की संलिप्तता पाई गई है। अधिकारी ने कहा, वे सिर्फ लोगों को डराने के लिए बम विस्फोट की घटनाओं में शामिल हो जाते हैं। अधिकारी ने कहा, हालांकि सटीक आंकड़ा देना मुश्किल है, लेकिन जबरन वसूली की राशि करोड़ों में जाती है। अधिकारी ने कहा, ‘नक्सल बिहार और झारखंड में बैंकों, सार्वजनिक और निजी संपत्तियों की लूट में भी शामिल रहे हैं। जब नक्सलियों के ऐसे छोटे समूह जबरन वसूली के धंधे में शामिल हो जाते हैं तो उनके समर्थक संगठन को विदेशी धन प्राप्त होने की आशंका बनी रहती है। अधिकारी ने कहा कि एनआईए इस समय नक्सलियों से जुड़े कई मनी लॉन्ड्रिंग मामलों की जांच कर रही है।
हाल ही में एनआईए ने मगध आम्रपाली कोलियरी के टेरर फंडिंग मामले में झारखंड के विभिन्न स्थानों पर भी तलाशी ली है। एनआईए की जांच से पता चला है कि आम्रपाली और मगध के कोयला क्षेत्र में नक्सली आतंकी फंड जुटाते हैं और मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल होते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.