ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

नासा ने नेविगेशन सॉफ्टवेयर की आपूर्ति में देरी के कारण क्षुद्रग्रह मिशन टाला

नई दिल्ली/बोस्टन : अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अपने नेविगेशन सॉफ्टवेयर की आपूर्ति में देरी के कारण शुक्रवार को क्षुद्रग्रह से जुड़े एक मिशन को टाल देने की घोषणा की। साइकी नाम के एक अनोखे धातु क्षुद्रग्रह के बारे में विस्तृत जानकारी जुटाने के लिए इस साल सितंबर या अक्टूबर में एक अंतरिक्ष यान का प्रक्षेपण किया जाना था। नासा के मुताबिक, एजेंसी की जेट प्रोपल्शन प्रयोगशाला ने नेविगेशन, मार्गदर्शन और नियंत्रण में सहायक सॉफ्टवेयर की आपूर्ति कई महीनों की देरी से की है, जिससे इस मिशन को फिलहाल ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। नेविगेशन सॉफ्टवेयर किसी भी अंतरिक्ष यान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। नासा के ग्रह विज्ञान विभाग के प्रमुख लॉरी ग्लेज ने बताया कि नेविगेशन सॉफ्टवेयर की आपूर्ति में देरी के कारण अंतरिक्ष एजेंसी ने इस मिशन को फिलहाल रोकने का फैसला किया है। ग्लेज के अनुसार, मिशन के लिए नेविगेशन सॉफ्टवेयर की आपूर्ति समय पर न हो पाने के कारणों के अलावा यान कब दोबारा प्रक्षेपण के लिए तैयार हो सकेगा, इन बातों का पता लगाने के लिए स्वतंत्र जांच की जाएगी। नासा साइकी मिशन पर अब तक 71.1 करोड़ डॉलर खर्च कर चुका है। इस मिशन की कुल अनुमानित लागत 98.5 करोड़ डॉलर बताई जा रही है। साइकी मिशन के तहत प्रक्षेपित किया जाने वाला यान एक अरब मील से अधिक की दूरी तय करने के बाद साल 2026 में क्षुद्रग्रह पर पहुंचता।

Leave A Reply

Your email address will not be published.