27 जून को काँग्रेस करेगा धरना सत्याग्रह
कटिहार। अग्नीपथ योजना के खिलाफ कांग्रेस की लड़ाई निरंतर जारी रखते हुए बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉक्टर मदन मोहन झा के निर्देशानुसार कटिहार जिला कांग्रेस कमेटी के सात विधानसभा क्षेत्रों में सात जगहों पर 27 जून सोमवार को शांतिपूर्ण तरीके से धरना सत्याग्रह कार्यक्रम करना है। कटिहार जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रेम राय ने बताया कि आज देश के युवा नौजवान छात्र सरहद पर जाकर रक्षा करने की सपना देखते हैं। उनके जैसा देश भक्त कोई नहीं है। नकली राष्ट्र वादियों और नकली देशभक्तों को आंख खोलकर पहचानिए। जय जवान जय किसान का पहचान वाले इस देश में वर्तमान सरकार से किसान नाराज जवान नाराज यही नई भारत की पहचान है। मोदी सरकार कोई भी योजना लाने से पहले चर्चा नहीं करती बल्कि लोगों पर थोप देती है। किसान बिल में भी इसी तरह हुआ और तकरीबन 700 किसानों की शहादत के बाद केंद्र सरकार को बिल वापस लेना पड़ा और माफी मांगना पड़ा। केंद्र की मोदी सरकार उद्योगपतियों की सरकार है। यह सरकार गरीबों के लिए नवयुवकों के लिए महिलाओं के लिए नहीं है। अग्निपथ एक ऐसी योजना है जो इस देश की सेना को खत्म कर देगी इस सरकार की नियत को पहचानने की आवश्यकता है। कांग्रेस पार्टी सभी युवाओं से आग्रह करती है कि आप का दर्द हम समझते हैं पूरा देश समझता है। लेकिन आप यह मत भूलिए कि यह देश आपका है। इस देश की संपत्ति आपकी है।इसे सुरक्षित रखना आपका कर्तव्य है।इसे नुकसान ना पहुंचाएं और अपनी बात को शांतिपूर्ण तरीके से रखें पूरी कांग्रेस पार्टी आपके साथ खड़ी है। नौजवान इस देश का भविष्य है आप लोगों से बड़ा देशभक्त कोई नहीं। अग्निपथ योजना राष्ट्र सेवा का जज्बा मन में लिए सालों से कड़ी मेहनत कर रहे युवाओं से एक भद्दा मजाक है। एक ऐसा मजाक जो उनका पूरा भविष्य तबाह कर देगा लेकिन कांग्रेस पार्टी ऐसा होने नहीं देंगे। चौकीदारी का काम देंगे इससे बड़ा मजाक देश की रक्षा में अपने प्राणों की चिंता ना कर सेवा देने वाले सैनिकों का मजाक उड़ाने का काम किया है। अग्निपथ जैसी योजना के साथ भाजपा ने उनके जख्मों पर नमक रगड़ने का काम किया है। भाजपा सरकार ने अग्निपथ के जरिए अपनी नाकामियों को छुपाने की कोशिश की है।लेकिन यह राष्ट्र विरोधी योजना देश की सुरक्षा के लिए बेहद घातक है। जब देश पर कोई भी आंच आएगी हमारे देशवासी जब भी तानाशाही हुकूमत के कुरूप फैसलों से परेशान होगी हम सत्याग्रह की शुरुआत करेंगे हम उनकी लड़ाई लड़ेंगे। वन रैंक वन पेंशन की बात करने वाले अब नो रैंक नो पेंशन पर काम कर रहे हैं। उन्होंने भारत सरकार से जल्द ही अग्निपथ योजना को वापस लेने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बार-बार नौकरी की झूठी उम्मीद देकर प्रधानमंत्री ने देश के युवाओं को बेरोजगारी के अग्निपथ पर चलने के लिए मजबूर कर दिया है। 8 सालों में 16 करोड़ नौकरियां देनी थी मगर युवाओं को मिला सिर्फ पकोड़े तलने का ज्ञानह देश की हालत के लिए केवल प्रधानमंत्री जिम्मेदार हैं। भाजपा नेताओं को चाहिए गांव में जाकर युवाओं को अग्निपथ योजना के बारे में समझाएं। उन्होंने सभी प्रखंड अध्यक्ष से एवं सभी कोटी के कांग्रेसजनों से आग्रह किया की कार्यक्रम को सफल बनाएं।