ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अबू धाबी पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद ने किया गर्मजोशी से स्वागत

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति और अबू धाबी के शासक शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की। पीएम ने खाड़ी देश के पूर्व राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान के निधन पर अपनी व्यक्तिगत संवेदना व्यक्त की। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत हुआ। यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने उनकी अगवानी की। मोदी ने अरबी और अंग्रेजी भाषाओं में ट्वीट किया, अबू धाबी हवाई अड्डे पर मेरा स्वागत करने के लिए मेरे भाई, हिज हाइनेस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से प्रभावित हूं, उनका आभार। पिछले महीने खाड़ी देश के नए राष्ट्रपति के रूप में संयुक्त अरब अमीरात के नेता के चुनाव के बाद यह उनकी पहली बातचीत है। शेख मोहम्मद के साथ अपनी मुलाकात के दौरान, मोदी ने शेख खलीफा के निधन पर अपनी व्यक्तिगत संवेदना व्यक्त की, जिनका लंबी बीमारी के बाद 73 वर्ष की आयु में 13 मई को निधन हो गया था। मोदी ने शेख खलीफा के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए उन्हें महान राजनेता और दूरदर्शी नेता बताया था। जिनकी वजह से भारत-यूएई के संबंध मजबूत हुए। भारत ने शेख खलीफा के निधन के बाद एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की थी। उन्होंने 3 नवंबर, 2004 से संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति और अबू धाबी के शासक के रूप में कार्य किया था। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने पिछले महीने संयुक्त अरब अमीरात का दौरा किया था। इस दौरान शेख खलीफा के निधन पर संयुक्त अरब अमीरात के नेतृत्व के प्रति संवेदना व्यक्त की थी। अबू धाबी पहुंचने से पहले मोदी ने ट्वीट किया, ‘एक उपयोगी यात्रा के बाद जर्मनी से रवाना हो रहा हूं। इस यात्रा के दौरान मैंने जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लिया, दुनिया के कई नेताओं के साथ वार्ता की और म्यूनिख में एक यादगार सामुदायिक कार्यक्रम में शिरकत की। हमने वैश्विक कल्याण और समृद्धि को आगे बढ़ाने पर केंद्रित कई मुद्दों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री ने लिखा, मैं इस यात्रा में जर्मनी के लोगों, जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज और जर्मन सरकार को उनके आतिथ्य सत्कार के लिए धन्यवाद देता हूं। मुझे विश्वास है कि आने वाले समय में भारत-जर्मनी की दोस्ती नई ऊंचाइयों को छुएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.