ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

प्रत्येक सफलता के लिए लक्ष्य निर्धारित कर युवा बढ़ाएं अपना कदम : सोनू तिवारी

सासाराम। जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर उस ओर कदम बढ़ाने से सफलता अवश्य मिलती है। यें बातें लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 533 वें स्थान पर चयनित रोहतास के युवा सोनू तिवारी ने गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय में कला संकाय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के तत्वावधान में आयोजित विशेष व्याख्यान में कही। सिविल सर्विसेज परीक्षा में 533वें स्थान पर उत्तीर्ण हुए सोनू तिवारी ने कहा कि महात्मा गांधी उनके सबसे बड़े प्रेरक व्यक्तित्व रहें हैं।श्री तिवारी ने उनके बताए गए कर्तव्यों की विस्तार से चर्चा की। साथ ही उन्होंने अपने सम्बोधन में समय के प्रबंधन, विषय का चयन, अध्ययन के लिए समय आदि पर विस्तार से सभागार में उपस्थित विद्यार्थियों को बताया। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित इस विशेष व्याख्यान “चुनौतियों से सामना: भारत के परिवर्तन में युवा” पर विषय प्रवेश कराते हुए कला संकाय के अध्यक्ष प्रो डॉ सुरेश चंद्र नायक ने कहा कि युवाओं को अनेकों चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। समय के साथ अनुकूल और अपने व्यवहार में परिवर्तन लाकर आगत चुनौतियों से टक्कर लेकर युवा आगे बढ़ सकते हैं। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ एम एल वर्मा ने सभागार में उपस्थित विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जीवन और चुनौतियां एक-दूसरे के समानांतर चलने वाली प्रक्रिया है। समय के उचित प्रबंधन और उचित मार्गदर्शन से युवा चुनौतियों से बेहतर तरीके से निपटकर देश के भविष्य के निर्माण में अपनी अहम भूमिका का निर्वहन कर सकते हैं। देव मंगल ट्रस्ट के सचिव गोविंद नारायण सिंह ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि युवा परिवर्तन के वाहक होते हैं और वे कुशल प्रबंधन के माध्यम से चुनौतियों का सामना कर देश की तरक्की में भागीदार बनते हैं। चुनौतियों का सामना करने से कभी नहीं घबराना चाहिए और डटकर उनसे मुकाबला करना चाहिए। संस्थान के प्रबंध निदेशक त्रिविक्रम नारायण सिंह ने सोनू तिवारी की सफलता का ज़िक्र करते हुए कहा कि सोनू तिवारी हमसब के लिए प्रेरणास्रोत हैं। जिस प्रकार से उन्होंने शैक्षणिक गतिविधियों का प्रबंधन कर कठिन परीक्षा को पास किया है वो यह बताने के लिए काफी है कि शाहाबाद में प्रतिभावान छात्रों की कोई कमी नहीं है। सोनू तिवारी की सफलता हमारे छात्रों के लिए भी प्रेरणादायक है क्योंकि उन्होंने कठिन परिस्थितियों के बावजूद सिमित संसाधन में देश के कठिनतम परीक्षाओं में से एक सिविल सर्विसेज परीक्षा को पास किया। कार्यक्रम के अंतिम सत्र में सभागार में उपस्थित विद्यार्थियों ने अपने सवाल आगत मुख्य वक्ता के सामने रखी जिसका संतोषजनक जवाब उन्हें मुख्य वक्ता ने दिया। आगत अतिथियों का उप कुलसचिव एम के सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ आर एस जायसवाल, परीक्षा नियंत्रक डॉ कुमार आलोक प्रताप, लॉ, कृषि, आईटी, मैनेजमेंट सहित कई संकायों के अध्यक्ष और विभागाध्यक्ष के साथ पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के शिक्षकगण और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.