ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

रेडक्रोस सोसाइटी ने मनाया डॉक्टर्स डे -डॉक्टर्स डे पर चार्टर्ड अकाउंटेंट सीए मितेश डालमिया को किया सम्मानित

कटिहार। डॉक्टर समाज में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।वे अपने सेवा को सरवोपरि मानते है। डॉक्टर्स दिवस पर भारतीय रेडक्रोस सोसाइटी द्वारा आयोजित डॉक्टर्स सम्मान समारोह में चेयरमैन अनिल चमरिया ने ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि चिकित्सक को धरती का भगवान कहा जाता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए रेडक्रोस अध्यक्ष सह जिला पदाधिकारी उदयन मिश्रा ने कहा कि भारत में प्रत्येक वर्ष 1 जुलाई को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य है कि डॉक्टरों को उनके अमूल्य योगदान के लिए सम्मान दिया जाए। उन्होंने कटिहार के चिकित्सकों की प्रसंशा की। रेडक्रोस सचिव संतोष गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष पंकज पूर्वे ने कहा कि भारत सरकार ने सबसे पहले राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस वर्ष 1991 में मनाया था। यह दिन महान चिकित्सकों को सम्मानित करने और उनके सबसे महान प्रतिनिधियों में से एक को याद करने के लिए मनाया जाता है, ताकि उन्हें हमारे जीवन में डॉक्टरों के महत्व को समझने और महत्व देने में मदद मिल सके। उन्होंने कहा कनाज डॉक्टर्स दिवस के साथ साथ चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस भी मनाया जाता है। इस मौके पर डॉक्टर्स के साथ साथ चार्टर्ड अकाउंटेंट सीए मितेश डालमिया को भी सम्मानीत किया गया।
उपाध्यक्ष सह शहर के प्रसिद्ध महिला रोग विशेषज्ञ डॉ रंजना झा ने कहा कि इस बार राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस 2022 की थीम ‘फ्रंट लाइन पर पारिवारिक डॉक्टर है’। उन्होंने कहा कि पारिवारिक डॉक्टर का समाज मे बड़ा महत्व है।
प्रबंध समिति सदस्य नरेश साह, आलोक सिन्हा ने कहा कि आज माननीय जिला पदाधिकारी के कर कमलों से कई चिकित्सकों को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इनमें डॉ के के मिश्रा, डॉ सुधीर, डॉ गाज़ी शारिक, डॉ आशुतोष झा, डॉ गोविंद तमखुवाला, डॉ एम एल माहेश्वरी, डॉ एल डी माहेश्वरी, डॉ एन के झा, डॉ शिप्रा सिंह, डॉ राकेश सिंह, डॉ राज अमन सिंह, डॉ आलोक सिन्हा, डॉ मृणाल रंजन, डॉ ज्ञानू, डॉ के एल अग्रवाल , डॉ राजीव जायसवाल, डॉ शम्भूनाथ, आदि कई चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। प्रबंध समिति सदस्य जगदीश साह, पुरुषोत्तम मोदी ने कहा कि 01 जुलाई को देश के महान चिकित्सक और पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री डॉक्टर बिधान चंद्र रॉय का जन्मदिन और पुण्यतिथि होती है। यह दिन उन्हीं की याद में मनाया जाता है। डॉ. बिधानचंद्र राय एक महान चिकित्सक थे, जिन्होंने अपने जीवन में कई लाख मरीजों का इलाज किया और उनकी जान बचाई। अपने संबोधन में डॉ देवी राम ने कहा कि डॉ विधान चंद्र रॉय ने चिकित्सा के क्षेत्र में रहकर पूरा जीवन देश की सेवा में लगा दिया।उनके इस सेवा को कभी भुलाया नही जा सकता। इस मौके पर उपस्थित आईएम के सचिव डॉ के के मिश्रा ने भी संबोधित करते हुए रेडक्रोस सोसाइटी को इस आयोजन के लिए साधुवाद दिया। उन्होंने कहा कि जब भी रेडक्रोस को चिकित्सक की आवश्यकता पड़ेगी उन्हें हम चिकित्सक से मदद मिलेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.