ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

क्या मोदी कैबिनेट से देंगे इस्तीफा बीजेपी ज्वाइन करेंगे आप? सवालों पर आरसीपी सिंह ने साधी चुप्पी

नई दिल्ली/पटना: जेडीयू के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह का कार्यकाल 7 जुलाई को खत्म हो रहा है। हैदराबाद से दिल्ली लौटे आरसीपी सिंह ने बीजेपी तेलंगाना के ट्वीट और कैबिनेट से इस्तीफे के सवाल पर चुप्पी साध ली है। इस दौरान वे लगातार सवालों से बचते नजर आए। आरसीपी सिंह इस्तीफा दे रहे हैं या वे मंत्री बने रहेंगे, इस पर भी उन्होंने चुप्पी साध ली है। ऐसा माना जा रहा है कि आरसीपी वेट एंड वॉच की मुद्रा में हैं और फिलहाल चुप्पी साधने में ही वे अपनी भलाई समझ रहे हैं। नई दिल्ली में पत्रकारों ने केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह से कई तरह के सवाल पूछे लेकिन उन्होंने किसी भी सवाल पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। हैदराबाद में बीजेपी नेताओं के साथ की तस्वीर सच्चाई क्या है? 7 जुलाई को राज्यसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा, क्या आप मंत्रिमंडल से इस्तीफा देंगे? क्या सच में बीजेपी ज्वाइन करने वाले हैं और जेडीयू छोड़ने वाले हैं? किसी भी सवाल पर आरसीपी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। हालांकि बीजेपी ज्वाइन करने वाले सवाल पर उनके चेहरे पर हल्की मुस्कान दिखी। दरअसल, हैदराबाद में बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक के दौरान बीजेपी नेताओं के साथ आरसीपी सिंह की तस्वीर सामने आई थी। इसके बाद यह चर्चा होने लगी कि केंद्रीय मंत्री बीजेपी की बैठक में शामिल हुए थे लेकिन बाद में ये साफ हो गया कि आरसीपी सिंह हैदराबाद में संसदीय समिति की बैठक में शामिल होने गए थे। उधर राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने भी ट्वीट कर बताया कि यह खबर पूरी तरह से भ्रामक है। बता दें कि पिछले दिनों जनता दल (यूनाइटेड) और केंद्रीय कैबिनेट में पार्टी के एकमात्र प्रतिनिधि आरसीपी सिंह के बीच तनाव पिछले महीने तब पैदा हुआ, जब उनको पार्टी ने राज्यसभा का टिकट नहीं दिया। उनकी जगह झारखंड जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो को उम्मीदवार बनाया गया। टिकट देने से इनकार किए जाने के बाद उनके अगले कदम के बारे में अटकलें लगाई जा रही हैं। माना जा रहा है कि वह जल्द ही बीजेपी का दामन थाम सकते हैं। हालांकि एनडीए की सहयोगी होने के नाते बीजेपी ऐसा कर नीतीश कुमार को नाराज करने का रिस्क लेगी, इस पर भी संशय है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.