ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह पंचतत्व में विलीन, बड़े बेटे अजय प्रताप ने दी मुखाग्नि

पटना: बिहार सरकार के पूर्व कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह के निधन से उनके पैतृक गांव पकरी में शोक की लहर है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित तमाम मंत्रियों और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहीं दिवंगत पूर्व मंत्री का अंतिम संस्कार आज उनके पैतृक गांव स्थित किऊल नदी तट के पकरी घाट पर राजकीय सम्मान के साथ किया गया। बड़े बेटे अजय प्रताप ने उनको मुखाग्नि दी। इस दौरान छोटे बेटे और नीतीश सरकार में मंत्री सुमित सिंह भी मौजूद थे। बता दें, कल देर रात पटना से जमुई उनके पैतृक गांव में दिवंगत नेता नरेंद्र सिंह का पार्थिव शरीर लाया गया। उनके पार्थिव शरीर के दर्शन के लिए उनके घर के पास लोगों का हुजुम उमड़ पड़ा। दिवंगत नेता नरेंद्र सिंह के पार्थिव शरीर को पहुंचते ही लोग नारे लगाने लगे। वहां मौजूद लोगों ने शेर ए बिहार अमर रहे के नारे लगाये। उसके बाद पार्थिव शरीर के दर्शन करने पहुंचे राजनेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। नरेंद्र सिंह के निधन पर सीएम नीतीश कुमार, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह , पूर्व सीएम जीतनराम मांझी , जेडीयू सांसद वशिष्ट नारायण सिंह, जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह, मंत्री लेसी सिंह, मंत्री श्रवण कुमार, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी, स्वास्थ मंत्री मंगल पांडे और शिक्षा मंत्री विजय चौधरी सहित कई नेताओं उनकी मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। वही जेडीयू कार्यालय में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजली दी गई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 8 पोलो रोड पर पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह के पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण किया। उन्होंने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनके निधन से उन्हें व्यक्तिगत दुख पहुंचा है। पोलो रोड से पार्थिव शरीर को लेकर जेडीयू कार्यालय लाया गया और वहां पर जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने भी श्रद्धांजलि दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.