ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

नहीं दिख रहा है सासाराम में सिंगल यूज प्लास्टिक बैन का अस

सासाराम। जिला में सिंगल यूज प्लास्टिक पर बैन लगने के बाद भी सासाराम शहर में प्लास्टिक के थैले का धड़ल्ले उपयोग हो रहा है। शादी समारोह,भोज भंडारा में इसका उपयोग बंद नहीं है। शहर के अतिव्यस्त धर्मशाला रोड, गोला बाजार से लेकर सब्जी मंडी में खुलेआम छोटे-छोटे दुकानदार से लेकर ठेला, खोचमा वाले जहां खरीदार को पॉलीथिन में ही सामान उपलब्ध करा रहे हैं। पॉलीथिन पर प्रतिबंध के बारे में पूछने पर फुटकर दुकानदार बताते हैं कि लोग झोला लेकर नहीं आते है और प्लास्टिक के थैले की मांग करते हैं, मजबूरी में उसका उपयोग करना पड़ता है। यही हाल मिठाई दुकानदारों का है, उनका कहना है कि रस वाली मिठाई देने में प्लास्टिक का थैला देना मजबूरी हो जाता है। ज्ञात हो कि प्रतिबंध का उल्लंघन करने पर एक लाख रुपए तक का जुर्माना और सात साल कैद की सजा का प्रावधान भी किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.