बेलोरो में रखे 442 लीटर टेट्रा पैक शराब बरामद – एक बाइक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, बेलेरो जब्त
मुजफ्फरपुर जिले के बोचहा थाना क्षेत्र के रामपुर जयपाल गांव एक घर के पास खड़ी बेलोरो गाड़ी में रखे गए 442 लीटर टेट्रा पैक शराब बरामद हुआ है।
पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दल बल के रामपुर जयपाल गांव निवासी स्वर्गीय लालाबाबू दास के पुत्र मुकेश कुमार के घर पर अहले सुबह छापेमारी की। जहां बेलोरो में रखे 458 पीस टेट्रा पैक की 442 लीटर विदेशी शराब के साथ बोलोरो व बाइक को जप्त कर दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। वहीं अन्य कारोबारी भागने में कामयाब रहे। थाना अध्यक्ष अरविंद प्रसाद ने बताया गुप्त सूचना मिली थी कि रामपुर जयपाल गांव में घर में रखे शराब को एक बोलेरो पर लोड कर दूसरी जगह भेजने की तैयारी चल रही है। एसआई सुरेंद्र प्रसाद को पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर भेजा गया तो एक बोलेरो पर शराब लोड किया जा रहा था। पुलिस को देख कर तस्कर भागने लगा। पुलिस के जवानों ने कड़ी मशक्कत कर बेलोरो और बाइक सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर थाने ले आया। थाना अध्यक्ष ने बताया घटनास्थल से भागे व्यक्ति की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। आरोपी जल्द पकड़े जाएंगे। आरोपितों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।