ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

तिब्बत की जनता के मानवाधिकार हनन होने से हम मर्माहत : डॉ हरेंद्र कुमार

दलाई लामा के 87 वें जन्म दिवस पर भारत-तिब्बत मैत्री संघ के तत्वावधान में ” दलाई लामा के समक्ष चुनौतियां” विषय पर हुई संगोष्ठी

मुजफ्फरपुर।
परम पावन दलाई लामा के 87 वें जन्मदिन के अवसर पर भारत तिब्बत मैत्री संघ मुजफ्फरपुर के तत्वावधान में “दलाई लामा जी के समक्ष चुनौतियां” विषय पर संगोष्ठी सह विमर्श कार्यक्रम का आयोजन एलएन मिश्रा कॉलेज आफ बिजनेस मैनेजमेंट भगवानपुर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारत तिब्बत मैत्री संघ, मुजफ्फरपुर के अध्यक्ष डॉक्टर विकास नारायण उपाध्याय ने की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत तिब्बत मैत्री संघ बिहार चैप्टर के अध्यक्ष डॉ हरेन्द्र कुमार थे।
कार्यक्रम का संचालन भारत तिब्बत मैत्री संघ बिहार चैप्टर के महासचिव सुरेंद्र कुमार ने किया। उन्होंने तिब्बत मुक्ति आंदोलन के अद्यतन स्थिति से अवगत कराया। कार्यक्रम दलाई लामा जी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ प्रारंभ हुआ।
स्वागत भाषण एवं प्रार्थना भारत तिब्बत मैत्री संघ मुजफ्फरपुर के कार्यक्रम संयोजक प्रभात कुमार ने किया ।
विमर्श कार्यक्रम का विषय प्रवेश कराते हुए डॉ0 अर्धेन्दू कुमार मिश्र ने कहा कि बौद्ध धर्म के प्रति गया और वैशाली के लोगों को ही चिंतित होना होगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर हरेंद्र कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि तिब्बत की जनता के साथ जो मानवाधिकार का हनन हो रहा है, जिसके कारण हम मर्माहत हैं। तिब्बतियन ने नमस्ते इंडिया कार्यक्रम बड़े जोरदार तरीके से किया है।
मुजफ्फरपुर सिविल कोर्ट के लोक अभियोजक प्रमोद कुमार शाही ने भी अपने विचार रखे। वहीं वंदना शर्मा , डॉक्टर के के झा, डॉ0 संदीप कौशिक, डॉ0 रजनीकांत पांडे, राजेश चौधरी, अंकित आनंद पत्रकार प्रभात कुमार, श्रीकांत सिन्हा, ने भी अपने विचार प्रकट किए।
धन्यवाद ज्ञापन रंजीत कुमार ने किया। मौके पर समीर शशांक, सत्य प्रकाश, शिवम कुमार, डॉक्टर आदित्य कुमार झा, डॉक्टर आई बिलाल, डॉक्टर वी पाठक, श्रीकांत कुमार, डॉक्टर बी एस मिश्रा, नीरज कुमार, डॉ मनोरंजन कुमार सिंह, डॉ मनोज कुमार यादव, अजय कुमार, शंभू प्रसाद, प्रशांत दीपक कुमार, राधेश्याम सोनी, डॉ विपिन कुमार, डॉ किशोर प्रसाद, विक्रम जयनारायण निषाद, डॉ अमरनाथ श्याम राम, डॉ रश्मि कुमारी, श्वेता दीप्ति, राधेश्याम सिंह आदि उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.