ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

तर्पण फाउंडेशन द्वारा अनाथ बच्चों को टैब और मोबाइल का वितरण

तर्पण फाउंडेशन के फाउंडर और विधायक श्रीकांत भारतीय द्वारा मुम्बई के गरवारे क्लब में आयोजित एक कार्यक्रम में अनाथ बच्चों को मोबाइल एवं टैब वितरित किया गया। इस वितरण समारोह में महाराष्ट्र विधानसभा के नए स्पीकर राहुल नार्वेकर, मुंबई के पुलिस आयुक्त विवेक फनसालकर और स्वामी बृजमोहन दास मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा की पूजा और गणमान्य व्यक्तियों द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया।

महाराष्ट्र विधानसभा के स्पीकर राहुल नार्वेकर ने यहां आगे कहा कि महाराष्ट्र के अनाथ बच्चों को तर्पण फाउंडेशन की छतरी मिल गई है, इसलिए इन बदकिस्मत बच्चों की किस्मत चमक गई है। हमारे लोकतांत्रिक देश में ऐसा कानून है कि सभी के साथ न्याय और समान व्यवहार किया जाना चाहिए। उसके लिए सरकारी तंत्र बनाया गया है। जिस तरह का काम तर्पण कर रहा है वह सिर्फ एक एनजीओ का काम नहीं है बल्कि सरकार का जो काम है, वो यह फाउंडेशन कर रहा है। आने वाले समय में महाराष्ट्र सरकार इस संगठन को हर संभव सहयोग देगी। मैं श्रीकांत जी उनके फाउंडेशन को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूँ कि वे यूपीएससी की तैयारी कर रहे अनाथ छात्रों की मदद कर रहे हैं। इस तरह के प्रोग्राम में आने का मुझे अभूतपूर्व अनुभव हुआ।

इस मौके पर विधानसभा स्पीकर राहुल नार्वेकर ने कहा कि यह विधानमंडल का सौभाग्य है कि श्रीकांत जी विधायक बने हैं। श्रीकांत भारतीय ने विपरीत परिस्थितियों में अनाथों की मदद करने का कार्य प्रारंभ किया था। अब जब वह एमएलए बन गए हैं तो महाराष्ट्र सरकार की भी इस काम में बड़ी मदद मिलेगी। विधायक के रूप में श्रीकांत भारतीय जैसे प्रभावी और सक्रिय व्यक्ति का होना विधानमंडल का सौभाग्य है।

मुंबई के पुलिस आयुक्त विवेक फनसालकर ने कहा कि अगर तर्पण फाउंडेशन मुंबई शहर के अनाथों की मदद के लिए पहल करता है, तो मुंबई पुलिस इस अच्छे काम के लिए आगे आएगी। इस अवसर पर आगे कहा कि यह ह्रदयस्पर्शी कार्यक्रम रहा। तर्पण नाम काफी सुंदर है,
चूंकि तर्पण का कार्य समाज को अर्पण है, जिसका प्रतिबिंब दर्पण में देखने को मिलता है.ईश्वर श्रीकांत जी को खूब शक्ति दे ताकि वे अनाथ बच्चों की यूंही मदद करते रहें। श्रीकांत और श्रेया भारतीय को अनाथ बच्चों का भविष्य बनाने के लिए किए गए काम पर गर्व है और हम उनकी मदद करने में अपनी भूमिका निभाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि मुंबई शहर के अनाथालयों का सर्वे करने और उनकी जरूरतों को समझने पर पूरा मुंबई पुलिस बल तर्पण के पीछे खड़ा रहेगा। अनाथों की समस्या अनेक हैं। पुलिस कमिश्नर ने इस अवसर पर एक शेर भी पढ़ा कि “इलाइची के दानों सा मुकद्दर है अपना, यह जितनी पिसती गई उतनी खुशबू बिखरती रही।”

तर्पण फाउंडेशन के एमडी और फाउंडर श्रीकांत भारतीय ने इस कार्यक्रम में कहा कि जब 18 वर्ष पूरे कर चुके बाल सुधार गृहों में अनाथ बालक-बालिकाओं के पुनर्वास की गंभीर समस्या सामने आई तो इस समस्या का समाधान निकालने के लिए तर्पण फाउंडेशन की स्थापना की गई। उन्होंने कहा कि तर्पण की ओर से पिछले तीन वर्षों में 152 अनाथों को अडॉप्ट किया गया और उनकी सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक मदद की गई.

यहां टैब हासिल करने वाले अनाथ अश्विन काफी इमोशनल हो गए और उन्होंने कहा श्रीकांत बाबा ने मुझसे कहा कि तुझे जब भी किसी चीज की जरूरत हो, आर्थिक सामाजिक शैक्षणिक जिस तरह की मदद चाहिए मुझे फोन करना।
यहां मौजूद एक ओर्फ़न गर्ल ने कहा कि मैं अनाथ लड़की हूँ, 18 साल के बाद क्या? आर्थिक सामाजिक समस्या आती है तर्पण फाउंडेशन से सम्पर्क किया तो उन्होंने काफी सहयोग दिया।श्रीकांत भारतीय जी ने मेरा मार्गदर्शन किया।
इस कार्यक्रम का संचालन तर्पण के निदेशक संतोष मनूरकर ने किया। जबकि वोट ऑफ थैंक्स श्रीमती उमा चव्हाण ने कहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.