ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

रिमझिम बारिश से मौसम हुआ सुहाना

कटिहार कई महीनों से चल रहे भीषण गर्मी से आम लोग काफी परेशान रहे। गर्मी के कारण लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो रहा था। तापमान के बढ़ने से लोग बीमार हो रहे थे। रविवार सुबह करीब 6 बजे से 11,30 बजे घनघोर बादल के साथ हवा के झोंके ने लोगों के चेहरे पर खुशियां बिखेर दी। कुछ ही पलों बाद झमाझम बारिश होने से तापमान में काफी गिरावट हो गई है।कई महीनों से भीषण गर्मी के आलम में तिल तिल कर दिन गुजारते लोग बाहर निकल कर मौसम का मजा लेते देखे गये। वही गांव मोहल्लों में बच्चे रिमझिम बारिश में उछल कूद करते हुए वर्षा की बूंदों के साथ मजा करते हुए नहाते देखे गए। परंतु जहां कुछ देर ही सही बारिश होने एवं ठंडी हवा चलने से लोगों को भीषण गर्मी से आंशिक राहत मिल पाई है। वही पूरा ग्रामीण क्षेत्रों में कीचड़ में तब्दील हो गया है । जिसके कारण लोगों को कीचड़ में चलने को मजबूर देखे जा रहे हैं।वही सब्जी मंडी बाजारों में सड़कों पर कीचड़ इस कदर फैला है कि कदम भर भी चलना मुश्किल नजर आ रहा है । इस बरसात भरे सुहाने मौसम के बारे में पूछे जाने पर लोगों ने बताया कि जहां एक ओर बारिश होने से लोगों ने भीषण गर्मी से राहत महसूस की है। वहीं रोड पर पानी का निकास नहीं होने के कारण लोगों को गंदगी भरे कीचड़ में चलने को मजबूर होना पड़ रहा है। गड्ढे नाले में बरसात का पानी भरे हुए हैं कुल मिलाकर फिलहाल लोगों ने इस बारिश से होने वाली तापमान में गिरावट के कारण राहत महसूस कर रहे हैं। परंतु ग्रामीणों व दुकानदारों के द्वारा साफ सफाई की व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.