ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

10.18 करोड़ की लागत से बनेगा सासाराम में पांच मंजिला कोर्ट भवन

सासाराम। भवन की कमी का दंश झेल रहे रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम का व्यवहार न्यायालय वर्षों से भवन की कमी का दंश झेल रहा था, अब अच्छी खबर है। सरकार ने यहां पर छह नए भवन निर्माण की अनुमति दी है जो ग्राउंड फ्लोर के अलावा पांच मंजिला होगा। जिला कोर्ट में बनने वाले नए भवन पर 10.18 करोड़ रुपये खर्च होंगे, वहीं अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय को पूर्व से स्वीकृत राशि में भी संशोधन किया गया है। वहां भी जी-फोर के बदले जी प्लस फाइव मंजिला इमारत होगी, जिसमें कोर्ट हाजत भवन भी होगा। इसपर 33 करोड़ 81 लाख 43 हजार रुपये खर्च होंगे। जहां जल जीवन, हरियाली मिशन की झलकियां भी दिखेगी। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा भवन, लिफ्ट से लेकर आटोमेटिक फायर अलार्म, रेन वाटर हार्वेस्टिग, स्ट्राम वाटर ड्रेन समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध होगी। नए कोर्ट भवन पर खर्च होने वाली राशि की प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है। 26 हजार वर्ग फीट में होगा भवन। अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय डेहरी के भवन 56 हजार वर्गफीट के होंगे। ग्राउंड लेवल पर जहां वाहनों को खड़ा करने की व्यवस्था होगी, वहीं अन्य तल पर न्यायालय कक्ष व कार्यालय के अलावा अन्य कार्य के लिए कमरा बनाया जाएगा। भू-तल के अलावा पांच मंजिला भवन के सभी तल का अलग-अलग एरिया होगा। जिला प्रशासन ने अनुमंडलीय कोर्ट भवन निर्माण के लिए डेहरी में ही एसपी आवास के समीप आठ एकड़ भूमि उपलब्ध कराई गई है, अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय डेहरी में फिलहाल पांच कोर्ट कार्यरत हैं, जिसमें एसडीजेएम व मुंसिफ के एक-एक और तीन न्यायिक दंडाधिकारी का कोर्ट शामिल है। जहां पर अनुमंडल क्षेत्र से जुड़े डेहरी, अकोढ़ीगोला, तिलौथू,रोहतास व नौहट्टा अंचल से संबद्ध थाना व ओपी से संबंधित फौजदारी व दीवानी मामलों की सुनवाई होती है। वर्तमान में अनुमंडल कार्यालय परिसर में कोर्ट का संचालन होता है। सासाराम मुख्य न्यायालय में तीन दर्जन से अधिक कोर्ट संचालित होते हैं। भवन के अभाव में दिक्कत से कामकाज होता है। एक दर्जन से अधिक कमरा पूरी तरह जर्जर हैं, जहां पर कार्य करने में न्यायिक पदाधिकारियों व कर्मियों को बरसात के मौसम में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बारिश होने पर मुकदमों से संबंधित अभिलेख बर्बाद हो जाते हैं। न्यायालय प्रशासन को स्वयं प्रत्येक वर्ष मरम्मति भी कराना पड़ता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.