केंद्रीय विद्यालय में आजादी के अमृत महोत्सव के अभियान चलाया
कटिहार। केंद्रीय विद्यालय कटिहार में एकल उपयोग प्लास्टिक के प्रयोग को समाप्त करने की दिशा में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत एक अभियान चलाया गया। जिसमेँ विद्यालय के बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। लोगों को जागरूक करने के लिए विद्यालय के स्काउट गाइड कब बुलबुल तथा अन्य बच्चों ने एक रैली निकाली जो विद्यालय परिसर से निकलकर रेलवे कॉलोनी लंगड़ा बागान होते हुए फिर विद्यालय परिसर में वापस आ गई। विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ एस एन सिंह ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय संगठन नई दिल्ली के पत्र के अनुसार आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत प्रत्येक महीने एक अभियान चलाया जाएगा। इसी अभियान के तहत विद्यालय में एकल उपयोग प्लास्टिक के प्रयोग को समाप्त करने के लिए बच्चों द्वारा रैली निकाली गई। उन्होंने यह भी बताया की अगर पर्यावरण को बचाना है तो प्लास्टिक प्रदूषण को जड़ से मिटाना होगा। सिंगल यूज प्लास्टिक को बंद करके ही पर्यावरण को बचाया जा सकता है। विद्यालय के समाजिक विज्ञान शिक्षक ए एस उपाध्याय ने बताया कि अगर लोग प्लास्टिक का उपयोग कम कर दें,तो प्रदूषण कम हो जाएगा ।इस रैली में बच्चों ने स्लोगन तख्ती पर लिखकर प्रदर्शित किया ताकि लोगों में प्लास्टिक का प्रयोग कम करने की आदत डाली जाए। इस रैली में अंग्रेजी के शिक्षक पीके झा गणित शिक्षक केडी भगत इतिहास शिक्षिका रश्मि प्रकाश और अनेक शिक्षकों ने भाग लिया।