ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

‘4 लोगों की तानाशाही ने देश को बर्बाद कर दिया’: CUET परीक्षा स्थगित होने पर राहुल गांधी का केंद्र पर निशाना

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने विश्वविद्यालयीन सामान्य प्रवेश परीक्षा-(सीयूईटी-यूजी) तकनीकी कारणों से लगातार दूसरे दिन 50 केंद्रों पर स्थगित किए जाने को लेकर शनिवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज जो इन छात्रों के साथ हो रहा है, वो देश के हर युवा की कहानी है। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि ‘‘4 लोगों की तानाशाही देश को बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है।”

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘ अमृतकाल’ की नयी शिक्षा नीति: परीक्षा से पहले ‘परीक्षा पर चर्चा’, परीक्षा के वक्त ‘नो पर्चा, नो चर्चा’, परीक्षा के बाद अंधकार में भविष्य। जो सीयूईटी के छात्रों के साथ हो रहा है, वो आज देश के हर युवा की कहानी है। 4 लोगों की तानाशाही देश को बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है।” सीयूईटी-यूजी की परीक्षा तकनीकी कारणों से लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को 50 केंद्रों पर स्थगित कर दी गई। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने यह जानकारी दी।

कुछ छात्रों ने यह भी दावा किया कि उन्हें शुक्रवार देर रात एनटीए से सूचना प्राप्त हुई है कि शनिवार को होने वाली उनकी परीक्षा “प्रशासनिक और साजो-सामान संबंधी कारणों से स्थगित कर दी गई है।” समूचे देश में आज पहली पाली में 20 केंद्रों पर और दूसरी पाली में 30 केंद्रों पर परीक्षा स्थगित कर दी गयी। केंद्रीय विश्वविद्यालयों में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए परीक्षा देश भर के 489 केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। इसकी शुरुआत बृहस्पतिवार को हुई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.