ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

गोशाला निर्माण कार्य को पूरा कराने में नहीं दिखाई रूचि, निरीक्षण के दौरान सचिव मिला अनुपस्थित

भिंड: भिंड जिले के गोहद अनुविभाग के छींमका ग्राम पंचायत के सचिव पर निलंबन की गाज गिरी। कार्रवाई का कारण यह है कि छींमका का सचिव ने गोशाला निर्माण को पूरा कराने में रूचि नहीं दिखाई। वहीं, बीती रोज कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस समेत दूसरे अफसरों ने गोशाला निर्माण का निरीक्षण किया। यहां पर सचिव रसाल सिंह अनुपस्थित मिले। कार्य में लापरवाही बरतने पर निलंबन की कार्रवाई क गई है।भिंड कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने 6 अगस्त 2022 को ग्राम पंचायत छींमका के लिए स्वीकृत गोशाला निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत छीमका के सचिव रसाल सिंह अनुपस्थित पाए गए। कलेक्टर जब गोशाला निर्माण संबंधी जानकारी ली गई तो बताया गया कि वर्ष 2019-20 में ग्राम पंचायत छीमका के लिए स्वीकृत की गई थी। तब से अब तक गोशाला निर्माण कार्य में लगातार रूचि नहीं दिखाई गई। आज दिनांक उक्त गौशाला का निर्माण कार्य सचिव द्वारा पूर्ण नहीं कराया गया है। जिससे गोशाला निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्य में सचिव की लापरवाही प्रतीत हुई है। कलेक्टर ने सचिव रसाल सिंह को अनुपस्थित रहने एवं गोशाला निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने पर सीईओ जनपद पंचायत गोहद को निलंबित करने के लिए कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिस पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत गोहद ने सचिव रसाल सिंह को निलंबित हेतु पत्र मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिण्ड को भेजा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.