रात के समय दुकान में घुसा और दिया वारदात को अंजाम, पुलिस कर रही पूछताछ
श्रीगंगानगर: श्रीगंगानगर का कोतवाली थाना।शहर के रवींद्र पथ स्थित कान्हा ड्राइफ्रूट्स में दो दिन पहले हुई चोरी की वारदात को एक नाबालिग ने अंजाम दिया। नाबालिग ने दुकान में रखे रुपए चुराए और अपने साथ दुकान में रखे ड्राइफ्रूट्स भी ले गया। शनिवार को पुलिस की पकड़ में आने के बाद उसकी निशानदेही पर ड्राइफ्रूट्स और रुपए बरामद भी कर लिए गए हैं। पुलिस उसके चोरी की और वारदातों में शामिल होने के बारे में जानकारियां जुटा रही है।ये था मामलारवींद्र पथ स्थित कान्हा ड्राइफ्रूट्स के संचालक जवाहर नगर निवासी रामनिवास पुत्र दुर्गादत्त अग्रवाल ने मामला दर्ज करवाया था। इसमें रामनिवास ने बताया कि उसकी दुकान रवींद्र पथ पर है। वहां से रात के समय अज्ञात व्यक्ति ने दुकान में घुसकर करीब चालीस से पचास हजार रुपए और काफी ड्राइफ्रूट्स भी चुरा लिए। इस पर पुलिस ने मुखबिरों को सक्रिय किया। उनसे जानकारियां जुटाईं। इस दौरान वारदात में एक नाबालिग के वारदात को अंजाम देने की बात सामने आई। इस पर उसे पकड़ा गया। आरोपी ने वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर रुपए और ड्राइफ्रूट्स बरामद कर लिए गए हैं।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.