टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड में ट्रेनी इंजीनियर के लिए करे आवेदन
टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने योग्य अभ्यर्थियों से ट्रेनी इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जीएचडीसी की इस भर्ती में गेट 2022 स्कोर रखने वाले अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और आवेदन की लास्ट डेट 1 अगस्त 2022 है। टीएचडीसी के इस भर्ती अभियान में कुल 45 रिक्तियों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाना है।
ट्रेनी इंजीनियर वैकेंसी में आवेदन करने के लिए गेट 2022 स्कोर रखने वाले अभ्यर्थी अपना रजिस्ट्रेशन thdc.co.in पर करा सकते हैं।टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड की इस भर्ती में आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन योग्यता, आयु सीमा आदि की विस्तृत जानकारी के लिए पूरा भर्ती नोटिफिकेशन पढ़ें |
योग्य अभ्यर्थियों को इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट एप्टीट्यूट टेस्ट 2022 पास होना चाहिए। अभ्यर्थियों का गेट-2022 के स्कोर/परफॉर्मेंस के आधार पर चयन किया जाएगा। ऐसे में टीएचडीसी भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास गेट स्कोर जरूर होना चाहिए।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.