2 दिन पहले ही गुजरात से आया था गांव, कारणों की जांच में जुटी पुलिस
डूंगरपुर: परिजन युवक को बेहोशी की हालत में लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।डूंगरपुर के दोवड़ा थाना क्षेत्र के चितरेटी गांव में एक युवक ने अपने घर में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। युवक गुजरात में मजदूरी का काम करता था और 2 दिन पहले ही घर पर आया था। युवक रविवार सुबह दशामाता व्रतोत्सव के तहत मूर्ति का विसर्जन करने गया था, जहां से लौटने के बाद उसने फंदा लगा लिया। फिलहाल युवक के सुसाइड के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।थानाधिकारी कमलेश चौधरी ने बताया कि चितरेटी गांव निवासी नानजी पुत्र वेला कोटेड ने रिपोर्ट दी, जिसमें बताया कि उसका चचेरा भाई मनोहर (20) पुत्र हीरालाल कोटेड गुजरात में रहकर मजदूरी का काम करता है। 2 दिन पहले ही वह गांव आया था। मनोहर रविवार सुबह दशामाता व्रतोत्सव के समापन पर मूर्ति का विसर्जन करने के लिए देवसोमनाथ गया था, जहां से लौटने के बाद घर में लकड़ी की बल्ली पर रस्सी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया।उसने बताया कि कुछ देर बाद जब परिजन घर पहुंचे तो मनोहर फंदे से लटका मिला। उसकी सांसें चलने पर परिजनों ने फंदे से उतारकर बेहोशी की हालत में डूंगरपुर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर दोवड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.