ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

दिल्ली-वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर गांव चंदावली के बाईपास पर बने पुराने मेन रास्ते को बंद करने का विरोध

फरीदाबाद: पृथला क्षेत्र के दर्जनों गांवाें के लोगों ने केंद्रीय राज्यमंत्री के प्रतिनिधि से की मुलाकात, इस समस्या का समाधान निकालने की अपील।लोग बोले, इस रास्ते से यूपी तक के लोगों का भी होता है आना जाना, रास्ता बंद होने से बढ़ जाएगी परेशानीदिल्ली वड़ोदरा मुंबई एक्सप्रेस वे पर गांव चंदावली के बाईपास पर बने पुराने मेन रास्ते को बंद न करने की मांग को लेकर पृथला क्षेत्र के दर्जनो गांवों के प्रतिनिधियों ने बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता िबजेंद्र नेहरा के नेतृत्व में केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर के प्रतिनिधि से मुलाकात की और उन्हें समस्या के बारे में अवगत कराते हुए इस समस्या का जल्द समाधान निकालने की मांग की।बिजेंद्र नेहरा ने कहा की गांव चंदावली से गांव मोहना रोड वाला यह रास्ता सबसे पुराना व बड़ा है। यह रास्ता चंदावली से सीधा गांव छांयसा केजीपी एक्सप्रेस वे को जाता है। इस रास्ते से रोजाना उत्तर प्रदेश तक के सैकड़ों गांवों के हजारों लोगों का आवागमन होता है। चंदावली से मोहना होकर उत्तर प्रदेश निकल रहे इस सबसे पुराने रास्ते को स्टेट हाईवे का दर्जा भी मिला हुआ है। राज्य सरकार इसे चंदावली से मोहना रोड को दो लाइन से चार लाइन का भी बनवा रही है। इसी रास्ते से चंदावली गांव सहित कई गांवों के बच्चे पैदल बाईपास को पार करके चंदावली के सरकारी स्कूल में पढ़ने जाते हैं।उन्होंने कहा कि चंदावली से मोहना तक लगते हुए पृथला क्षेत्र और तिगांव क्षेत्र के सैकड़ों गांवों की मुख्य मार्केट और बाजार बल्लभगढ़ ही लगता है। जिसका रास्ता इसी रोड से होकर गुजरता है। बल्लभगढ़ में बच्चो की पढ़ाई के लिए स्कूल, कॉलेज, लोगों के लिए मार्किट, बाजार, बस अड्डा, मेट्रो स्टेशन, रेलवे स्टेशन, तहसील, हॉस्पिटल आदि सभी कामों के लिए पृथला क्षेत्र के गांव और उत्तर प्रदेश तक के लोग इस रास्ते से ही बल्लबगढ़ आते जाते हैं। इस रास्ते को बंद करने से आने वाले समय में आईएमटी वाले रास्ते और सेक्टर 64, 65 वाले रास्ते पर भयंकर जाम की समस्या उत्पन्न हो सकती है।जेवर एयरपोर्ट जाने का भी प्रमुख मार्गनेहरा ने बताया कि नोएडा में बन रहे जेवर एयरपोर्ट के लिए फरीदाबाद से जाने वाले एक्सप्रेस वे का मुख्य रास्ता भी गांव चंदावली के नजदीक से ही होकर निकल रहा है। अगर चंदावली वाले इस बाईपास से रास्ते को बंद किया जाता है तो आने वाले समय में जनता को इसके कारण बहुत अधिक परेशानियां झेलनी पड़ेगी। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के निजी सचिव किरणपाल खटाना ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों से बात करके समस्या का समाधान निकालने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि चंदावली के इस पुराने रास्ते को बंद नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर बलजीत चौधरी, सरपंच महिपाल आर्य, ईश्वर लांबा, सुरेंद्र तेवतिया, राजेश भाटी, राजकुमार सैनी, जसवंत पवार, चौधरी रतन सिंह, ब्रह्म यादव, डी के शर्मा, मूलचंद यादव, किशन चहल, ओम नंबरदार, कमल फौजदार, प्रकाश नागर, अमर रघुवंशी, संजू, चंदर, समयवीर, विजेंद्र आदि लोग मौजूद रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.