ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पूजा वस्त्रकर जाएगी बर्मिंघम

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 को शुरू हुए तीन दिन हो चुके हैं और सोमवार 1 अगस्त को इन खेलों का चौथा दिन है और इससे पहले भारतीय खेमे से एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। इस खबर से भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ियों के चेहरे पर खुशी झलक गई होगी, क्योंकि ऑलराउंडर पूजा वस्त्रकर COVID 19 से उबर चुकी हैं और राष्ट्रमंडल खेलों में महिला क्रिकेट टीम में शामिल होने के लिए तैयार हैं। वस्त्रकर और एस मेघना को अपने निर्धारित प्रस्थान से पहले कोरोना से संक्रमित पाई गई थीं और ऐसे में उनको भारत में ही रहना पड़ा था, लेकिन अब उन्होंने कोरोना को मात दे दी है। खासकर पूजा वस्त्रकर टीम संयोजन को देखते हुए अहम खिलाड़ी हैं और उनका फिट होना किसी गुड न्यूज से कम नहीं है। इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन यानी आईओे के सूत्र ने पीटीआई से कहा, “वह आज देर रात तक आजाएंगी।”ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने टूर्नामेंट के पहले मैच में निराशाजनक हार के बाद हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को आठ विकेट से हराया। पाकिस्तान के खिलाफ भारत के लिए स्टार प्रदर्शन करने वालों में से एक स्पिन ऑलराउंडर स्नेह राणा थीं, जिन्होंने अपने वापसी के खेल में एक ही ओवर में दो विकेट लिए। मंधाना ने तूफानी अर्धशतक टीम के लिए जड़ा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.