ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

ग्रामीणों के साथ मिलकर की थी मारपीट, अवैध हथियार के साथ दबोचा

धौलपुर: स्कूल टीचर के साथ मारपीट करने के आरोपी 5 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।धौलपुर सदर थाना पुलिस ने मध्य प्रदेश से 5 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। बदमाश पर धौलपुर में एक टीचर की बेरहमी से पिटाई करने का आरोप है। आरोपी पर 7 मामले दर्ज हैं।थाना प्रभारी वीरेंद्र मीणा ने बताया कि 1 अगस्त को सदर थाना क्षेत्र स्थित गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुंदरपुर से बच्चों को पढ़ा कर लौट रहे एक टीचर की आधा दर्जन हथियारबंद ग्रामीणों ने मारपीट कर दी। मारपीट के दौरान बीच-बचाव करने पर आरोपी हवाई फायर करते हुए भाग निकले, जिसको लेकर घायल शिक्षक थान सिंह (35) पुत्र बच्चू सिंह निवासी सिंघावली ने सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में पीड़ित टीचर ने बताया था कि सुंदरपुर गांव के जाने वाले दिलीप सिंह के साले लल्ला उर्फ आशीष ठाकुर (28) पुत्र महेंद्र सिंह निवासी अंबाह जिला मुरैना ने उसे स्कूल में घुसने से रोकने पर जान से मारने की धमकी दी थी। धमकी के बाद आरोपी लल्ला ठाकुर ने अपने साथियों के साथ मिलकर रास्ते में टीचर की बेरहमी से पिटाई कर दी।सदर थाना प्रभारी ने बताया कि रविवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी आशीष उर्फ लल्ला ठाकुर अवैध हथियार के साथ थाना क्षेत्र में घूम रहा है। जिस सूचना पर सदर पुलिस ने आरोपी को 315 बोर के देशी कट्टे और जिंदा कारतूस के साथ दबोच लिया। गिरफ्तार किए गए बदमाश पर मध्य प्रदेश पुलिस की ओर से 5 हजार का इनाम घोषित है। जिस पर 7 आपराधिक मामले दर्ज हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए बदमाश पर टीचर की मारपीट करने का आरोप है, जिसको लेकर पूछताछ की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.