ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

उधार के रुपए मांगने से नाराज था आरोपी, घायल अस्पताल में भर्ती

झालावाड़ (कोटा): झालावाड़ जिले के सुनेल के छोटी सुनेल में रविवार सुबह करीब 5 बजे एक नकाबपोश बदमाश ने दुकान में सो रहे दंपती पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।झालावाड़ जिले के सुनेल के छोटी सुनेल में रविवार सुबह करीब 5 बजे एक नकाबपोश बदमाश ने दुकान में सो रहे दंपती पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।थानाधिकारी दिनेश शर्मा ने बताया कि पीड़ित के भाई प्रह्वाद ने पुलिस को बताया कि मेरा भाई राजूलाल (45) पुत्र चुन्नीलाल धाकड़ और उसकी पत्नी संतोषबाई दुकान में सो रहे थे। सुबह करीब 5 बजे आरोपी नफीस ने मकान का दरवाजा खटखटाया। जिस पर मेरे भाई की पत्नी ने गेट खोला तो बदमाश ने तलवार से हमला कर दिया। भाई के सिर, हाथ, पैर, पेट और अंगुलियों में गहरी चोटें आई हैं। हाथापाई के दौरान हमने अपराधी से हथियार छुड़ाने की कोशिश की और मुंह से नकाब हटाया तो गांव का ही नफीस पुत्र कालू खां नजर आया। घटना को लेकर हिंदू समाज की ओर से विरोध भी जताया गया। साथ ही आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में थानाधिकारी दिनेश शर्मा ने बताया कि जानलेवा हमले की धारा में मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।पुरानी रंजिश को लेकर हमलाआरोपी नफीस 6 महीने पहले किराना सामग्री उधार ले गया था। बकाया राशि की मांग करने पर आरोपी ने पैसे भी दे दिए थे। इसी बात को लेकर आरोपी ने कहा कि मुझसे रुयए क्यों मांगे। जिससे नाराज युवक ने वारदात को अंजाम दिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.