परिजन बोले-15 दिन से मोबाइल खराब होने के कारण परेशान थी; 5 दिन में दूसरे स्टूडेंट ने दी जान
भिलाई: खुदकुशी भिलाई के रिसाली सेक्टर प्रगति नगर में रहने वाली एक 9वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। छात्रा ने खुदकुशी क्यों की इस बात का पता नहीं चल पाया है। नेवई पुलिस मामले की जांच कर रही है।नेवई थाना प्रभारी ममता अली शर्मा ने बताया कि प्रगति नगर निवासी अदिति शर्मा (16) ने रविवार को अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी की है। उसकी मौत से परिजन सदमें में हैं। उन्होंने बताया कि अदिति पढ़ने में काफी अच्छी थी। वह 9वीं क्लास में थी।पुलिस ने घटना स्थल की पूरी तलाशी ली। कहीं से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि अदिति का मोबाइल पिछले 15 दिनों से खराब था। इससे वह काफी परेशान थी। पुलिस का कहना है कि मात्र मोबाइल खराब होना खुदकुशी का कारण नहीं हो सकता है।अदिति के जाने से घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि अंतिम संस्कार के बाद वह आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए परिजनों व उसके दोस्तों और रिश्तेदारों से पूछताछ करेगी।5 दिन के अंदर दूसरे स्टूडेंट ने की खुदकुशीदुर्ग जिले में 5 दिनों में नाबालिग स्टूडेंट की खुदकुशी करने का यह दूसरा मामला है। पांच दिन पहले रिसाली सेक्टर में ही ग्रीन वैली में रहने वाले वेदांशु ठाकुर ने खुदकुशी कर ली थी। इस तरह की घटनाएं क्यों बढ़ रही हैं। पुलिस मनोवैज्ञानिक तरीके से भी इसका पता लगाएगी।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.