ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सेवा सहकारी समिति में पदस्थ पन्नालाल ने जुटा रखी थी करोड़ों रुपए की बेनामी संपत्ति

जबलपुर: जबलपुर मे आज एक और धन कुबेर के घर आर्थिक अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने सुबह -सुबह सर्चिंग की कार्रवाई की। eow ने आदिम जाति सेवा सहकारी समिति इमलई में पदस्थ सहायक प्रबंधक पन्ना लाल उईके के कुंडम स्थित निवास पर सर्चिंग कार्रवाई की। शुरुआती जांच में ही पन्ना लाल के पास से आय से 218% से अधिक की संपत्ति होने का खुलासा हुआ है।आर्थिक अन्वेषण ब्यूरो जबलपुर एस.पी देवेंद्र सिंह ने बताया कि आदिम जाति सेवा सहकारी समिति इमलाई में पदस्थ पन्ना लाल उईके के खिलाफ शिकायत मिली थी कि उन्होंने अपनी नौकरी के दौरान काफी बेनामी संपत्ति जमा कर रखी है। यह जांच ई.ओ.डब्ल्यू में पदस्थ निरीक्षक मोमेंद्र मर्सकोले ने की। जिसके बाद न्यायालय से सर्च वारंट लेकर आर्थिक अन्वेषण ब्यूरो जबलपुर में पदस्थ डीएसपी ए.व्ही सिंह के नेतृत्व में टीम ने एक साथ पन्ना लाल के कुंडम तहसील स्थित जमगांव एवं आदिम जाति सेवा सहकारी समिति इमलाई के कार्यालय में सर्च कार्यवाही की।जांच के दौरान अभी तक आरोपी के पास मिली ये संपत्तियां।*ग्राम जम गांव में दो मकान जो कि 4000 वर्गफिट के हैं* ग्राम ईमलाई में 3.55 हेक्टर कृषि भूमि*ग्राम जमगांव में1.67 हेक्टेयर कृषि भूमि*ग्राम डोली में 5 एकड़ कृषि भूमि*ग्राम जमगाँव में 1.38 हेक्टेयर कृषि भूमि* एक ट्रैक्टर* एक थ्रेसर एवं 6 मोटरसाइकिल मिली है।ई.ओ.डब्ल्यू एस.पी देवेंद्र सिंह के निर्देश पर आरोपी पन्ना लाल के खिलाफ धारा 13(1) 13 (2) के तहत डीएसपी ए.व्ही सिंह, निरीक्षक स्वर्णजीत सिंह धामी, निरीक्षक प्रेरणा पांडे,निरीक्षक मोमेंद्र मर्सकोले, उप निरीक्षक गोविंद सिंह, मौके पर मौजूद होकर सर्चिंग कार्यवाही कर रहे हैं। एसपी देवेंद्र सिंह का कहना है कि जांच के दौरान अभी और भी संपत्ति उजागर होने की उम्मीद है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.