ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जमीन विवाद में बुआ और उसके परिचितों पर हमला करने का आरोप, अस्पताल में भर्ती है भतीजा

दमोह: दमोह में करीब ₹2 करोड़ की जमीन बेचने के मामले में हिस्से को लेकर एक ही परिवार में तन गई है। हिस्सा ना देने को लेकर परिवार दो पक्षों में हो गया है। एक तरफ हैं बुआ। दूसरी तरफ भतीजा। आरोप है कि बुआ ने अपने परिचितों से अपने ही भाई के बेटे यानी भतीजे पर हमला करा दिया।घायल युवक शेखर को रविवार रात जिला अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। जिला अस्पताल पहुंचे घायल शेखर यादव ने बताया कि उसके पिता के नाम की जमीन बुआ ने बेची है, लेकिन अब उसमें हिस्सा नहीं दे रहे।घायल के ससुर छोटू यादव ने बताया उनके दामाद शेखर यादव के पिता और उनकी बहनों के नाम पर दमोह के लाडनबाग के पास एक जमीन थी, जो एक करोड़ 98 लाख में बेची गई है। अब अब उसके दामाद को बुआ हिस्सा नहीं देना चाहती। रात में उनके दामाद बुआ के पास अपना हिस्सा मांगने पहुंचा, तो बुआ के परिचित राकेश यादव, बुआ कल्लोबाई, बबली यादव और अन्य लोगों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल की हालत सामान्य होने पर पुलिस उसके बयान लेगी और फिर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.