टक्कर के बाद दोनों को घसीटते ले गई थी बेकाबू कार
सिरोही: सिरोही के कालंद्री थाना क्षेत्र के मोहब्बत नगर मुख्य मार्ग पर बेकाबू कार ने बाइक सवार देवर भाभी को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौत हो गई।सिरोही के कालंद्री थाना क्षेत्र के मोहब्बत नगर मुख्य मार्ग पर बेकाबू कार ने बाइक सवार देवर भाभी को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौत हो गई। वहीं कार सवार 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।कालंद्री थानाधिकारी गनी मोहम्मद ने बताया कि कालंद्री से भीनमाल जा रही कार मोहब्बत नगर के पास कार बेकाबू हो गई और रोड की दूसरी साइड चल रहे बाइक सवार देवर भाभी को घसीटते हुए ले गई और आगे जाकर पेड़ से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में बाइक सवार कालंद्री निवासी विक्रम सिंह 20 पुत्र लक्ष्मण सिंह और बाइक पर पीछे बैठी प्रकाश कुंवर 23 पत्नी पूरण सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।कार सवार गंभीर घायल भीनमाल निवासी श्रवण सिंह 62 पुत्र मूल सिंह राव, रसाल कुंवर 64 पत्नी श्रवण सिंह राव, भंवर कुवा 54 पत्नी सुरेश सिंह राव, चंद्र कुंवर 56 पत्नी नारायण सिंह राव, अक्षिता सिंह 9 पुत्री भरत सिंह रावत और अंकित पाल सिंह 24 पुत्र नारायण सिंह राव गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए कालंद्री अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल में रेफर कर दिया है।पुलिस ने हादसे में मृत विक्रम सिंह और प्रकाश कुंवर का शव कालंद्री अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। सोमवार को परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.