ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

विदेश में नौकरी के नाम पर बनाते थे शिकार, शहर के इंजीनियर से 73 लाख ठगे थे

ग्वालियर: पकड़े गए फर्जी कॉल सेंटर की पूरी कहानी बताते एसएसपी ग्वालियर अमित सांघीक्राइम ब्रांच की कार्रवाईग्वालियर पुलिस ने न्यू रंजीत नगर नई दिल्ली से एक फर्जी कॉल सेंटर पकड़ा है। कॉल संेटर का मास्टर माइंड पुलिस के हाथ लगा है। उसने अभी तक एक सैकड़ा से ज्यादा लोगों को शिकार बनाकर करीब 1.29 करोड़ रुपए की ठगी की है। ग्वालियर के एक इंजीनियर को दुबई में लाखों का पैकेज दिलवाने का सपना दिखाकर इन्होंने 73.30 लाख रुपए ठगे थो। इसी शिकायत के बाद पुलिस इस फर्जी कॉल सेंटर के पीछे लगी।यह लोग फर्जी वेबसाइट thejobkart.com पर युवा बेरोजगारों के बॉयोडाटा लेते थे फिर उनको कॉल कर ठगी का शिकार बनाते थे। गिरोह का एक सदस्य अभी फरार हो गया है। पुलिस ने दिल्ली में फ्लैट से 8 लेपटॉप, 02 मॉडम, 08 वायरलेस टेलीफोन, 01 मोबाइल फोन तथा 06 लाख रुपए व दस्तावेज आदि बरामद किए हैं।दिल्ली फर्जी कॉल सेंटर से पकड़ा गया मालयह है पूरा मामला- जून 2022 में ग्वालियर के लक्कड़खाना निवासी आशीष शास्त्री जो की MITS से पास आऊट इंजीनियर है। उसे विदेश में नाैकरी करने का सपना था। इसलिए उसने कई कंसल्टेंसी वेबसाइट व जॉब हंट वेबसाइट पर अपना बायोडाटा डाला था। उसने thejobkart.com पर भी अपनी डिटेल भेजी थी। इसके बाद उसे कॉल आया। कॉल करने वाले ने उसकी क्वालीफिकेशन के आधार पर उसके लिए दुबई की एक तेल कंपनी में जॉब बताई थी। उसको पांच लाख रुपए महीने की सैलरी का पैकेज बताया गया था। इसके बाद उससे कुछ सिक्युरिटी मनी डिपोजिट करने के लिए कहा गया। विदेश में नौकरी का सपना पूरा होते देख आशीष कॉल करने वाले फर्जी कॉल सेंटर के जाल में फंस गया था। कई बार में उसने 73.30 लाख रुपए दे दिए थे। जब ठगी का अहसास हुआ तो वह एसपी ऑफिस पहुंचा और मामले की शिकायत की। एसपी सांघी ने इस मामले में SIT का गठन किया और कार्रवाई के निर्देश दिए। इंजीनियर पर आए कॉल, मैसेज व वेबसाइट की डिटेल निकालने के बाद पुलिस को सूचना मिली कि नईदिल्ली के न्यू रंजीत नगर में एक अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 129 में यह फर्जी कॉल सेंटर का खेल चल रहा है।फ्लैट में मास्टर माइंड युवाओं को ठगते मिला- सूचना मिलने के बाद दो दिन तक क्राइम ब्रांच ने दिल्ली में फ‌‌लैट की निगरानी की। पूरे यकीन के बाद जब दबिश दी तो फ्लैट में एक फर्जी कॉल सेंटर चलता मिला है। मास्टर माइंड दिलीप सोनी निवासी राजस्थान वहां से पकड़ा गया, जबकि उसका साथी राहुल फरार हो गया है। पुलिस ने मौके से 6 लाख रुपए नकद, 8 लेपटॉप, 02 मॉडम, 08 वायरलेस टेलीफोन, 01 मोबाइल फोन भी जब्त किया है। जब दिलीप सोनी से पूछताछ की गई तो उसने ग्वालियर के छात्र आशीष को ठगना कुबूल किया है। अब पुलिस उसके साथी राहुल की तलाश कर रही है।विदेशों में नौकरी का सपना देखने वालों को लगाते थे चूना- पुलिस ने जब फर्जी कॉल सेंटर से मिले लैपटॉप, मोबाइल की जांच की तो जाे रिकॉर्ड मिला है उससे पुलिस भी आश्चर्यचकित रह गई है। यह फर्जी कॉल सेंटर चलाने वाले विदेशों में नौकरी का सपना देखने वालों को चूना लगाते थे। रिकॉर्ड के अनुसार दिल्ली से कॉल सेंटर चलाकर अभी तक 1.29 करोड़ रुपए की ठगी कर चुके हैं। पुलिस को आशंका है कि दिल्ली से कॉल सेंटर चलाकर देश के विभिन्न राज्यों व शहरों में अभी तक एक सैकड़ा से ज्यादा युवाओं को ठग चुके हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.