ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

तिरंगा फहराने के लिए जन जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक कर किया प्रेरित

बैतूल: हर घर तिरंगा अभियान के तहत जनशिक्षण एवं संस्कृति समिति नर्मदापुरम के कलाकारों ने शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जनमानस को अपने-अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने प्रेरित किया। जनशिक्षण एवं संस्कृति समिति नर्मदापुरम के अभिषेक सैनी ने बताया कि संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के कार्यक्षेत्र में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत प्रत्येक नागरिक को अपने घर, अपने प्रतिष्ठान में 13 से 15 अगस्त तक तिरंगा फहराना है। इस अभियान के प्रति जनमानस को प्रेरित करने के उद्देश्य जनशिक्षण एवं संस्कृति समिति नर्मदापुरम के कलाकारों ने बैतूल के व्यस्ततम लल्ली चौक, अंबेडकर चौक स्थित सेल्फी प्वाइंट, थाना कोतवाली स्थित चौक पर नुक्कड़ नाटक तिरंगा की प्रस्तुति दी गई। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज की महिमा और श्रेष्ठता को बताकर हर घर में तिरंगा फहराने की अपील संदेश गीत, संगीत व अभिनय के माध्यम से की गई। इस अवसर पर साथी कलाकार मनोज परसाई, ऋचा शर्मा, आरती पटवा, नितिन रोहर, नर्मदा हरियाले, संदेश दुबे, बैतूल से समीर खान आदि कलाकार उपस्थित रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.