नगर निगम जबलपुर को चौथी बार मिला ओडीएफ ++ का दर्जा
जबलपुर: भारत सरकार के शहरी विकास एवं आवास मंत्रालय ने नगर निगम जबलपुर को ओडीएफ ++ का दर्जा देने संबंधी सर्टिफिकेट जारी किया है। इस उपलब्धि के लिए महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने सभी अधिकारियों को बधाई दी है।नगर निगम को यह उपलब्धि संभागायुक्त जबलपुर कलेक्टर डॉ इलैयाराजा टी एवं निगमायुक्त आशीष वशिष्ठ के मार्गदर्शन में हासिल हुई है। जिला एवं निगम प्रशासन ने इस बड़ी उपलब्धियों का श्रेय शहर के नागरिकों को दिया है और उनके प्रति आभार भी व्यक्त किया है।ओडीएफ ++ सर्टीफिकेशन के संबंध में निगमायुक्त ने बताया कि ओडीएफ ++ शहर के नागरिकों का सकारात्मक सहयोग और स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के स्वच्छता अभियान में लगे सभी अधिकारियों कर्मचारियों की मेहनत भी रंग लाई है।संभागायुक्त बी. चन्द्रशेखर ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान की पहली प्रतियोगी परीक्षा में नगर निगम का प्रदर्शन अव्वल रहा है। इसके लिए निगम 600 अंक प्राप्त हुए। जिसके परिणाम स्वरूप हैं। शहर को चौथी बार भारत सरकार द्वारा ओडीएफ ++ का दर्जा प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि इसके पहले स्वच्छता अभियान 2019, 2020, 21, एवं 22 में भी जबलपुर शहर को ओडीएफ ++ का दर्जा प्राप्त हो चुका है।खबरें और भी हैं…
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.