ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

तवाडैम के 13 और बारनाडैम के 4 गेट खोले, नर्मदा में बढ़ेगा जलस्तर

नर्मदापुरम: नर्मदापुरम सहित बेतूल पचमढ़ी और रायसेन जिले में बारिश हो रहीं है। मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बारिश के कारण तवाडैम के 13 गेट और बारना डैम के गेट खोलने पड़े। दोनों डैम के गेट खोले जाने से नर्मदा के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी होगी।मंगलवार शाम से बैतूल और पचमढ़ी में तेज बारिश हो रहीं। तवाडैम के रात 11.30 बजे 13 गेट 10 फीट तक खोले गए। इससे पहले 9.30 बजे से 9 गेट खोले गए। जबकि शाम 6 बजे तक 3 गेट 5 फीट तक खोलकर पानी छोड़ा जा रहा था। डैम में तेजी से पानी बढ़ने के कारण रात 8 बजे 5 गेट हुए, फिर 9.30 बजे से 9 गेट 7 फीट तक खोले गए। 13 गेट से 197678 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। बारना डैम के रात 10 बजे 4 गेट 1.5 मीटर तक खोले गए है। तवा और बारना डैम से पानी छोड़ने से नर्मदा नदी में तेजी से जलस्तर बढ़ेगा। सैटानी घाट सहित नर्मदा के आसपास किनारों पर जलस्तर बढ़ेगा। नर्मदापुरम और इटारसी में रात 9 बजे से कभी तेज़ तो कभी रुककर बारिश हो रहीं है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.