विश्व आदिवासी दिवस मनाया
कटिहार। राजवंशी कल्याण परिषद द्वारा विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया। राजवंशी समाज मुख्यधारा में लाया जाए राजवंशी यहां के भूमिपुत्र आदिवासी हैं। केंद्र सरकार एव राज्य सरकार से बार-बार मांग करते आ रहे हैं। राजवंशी समाज को आदिवासी का दर्जा मिले लेकिन सरकार ध्यान नहीं दे रहे हैं। जबकि पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, मेघालय में आदिवासी कि दर्जा है राजबंशी कल्याण परिषद द्वारा बार-बार बिहार सरकार एवं केन्द्र सरकार से मांग करते है कि बिहार में भी राजवंशी समाज को आदिवासी का दर्जा मिले। मौके पर जगन्नाथ दास, भादु सिंह, मुकेश कुमार सिंह, यमुना सिंह, चेमरू सिंह, राकेश सिंह, अजय सिंह बोसन सैकडों लोगों उपस्थित थे।