ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जेल प्रबंधन ने खुली मुलाकात पर लगाया प्रतिबंध, जिला जेल में अभी हैं 485 बंदी

बैतूल: जेल में बंद कैदियों को उनकी बहनें गुरुवार खुली मुलाकात में राखी नहीं बांध सकेंगी। जेल प्रबंधन ने खुली मुलाकात पर प्रतिबंध लगा दिया है।जिला जेल अधीक्षक योगेंद्र पवार के मुताबिक रक्षाबंधन के पर्व पर 11 अगस्त को जिला जेल बैतूल में बंदियों की केवल बहनों को ही जाली इंटरकम सिस्टम से बात कराई जाएगी। बहनें अपने बंदी भाई को इंटरकाम जाली मुलाकात के दौरान राखी, रूमाल, फल (दो नग) एवं टीका के लिए कुमकुम सामग्री कागज के पैकेट में जमा कर सकते हैं।2021 में रक्षाबंधन पर्व पर खुली मुलाकात पूर्णत: बंद रही है। इस बार भी रक्षाबंधन पर्व पर खुली मुलाकात प्रतिबंधित रहेगी। पवार ने बताया की बहनों को इस बार सिर्फ इंटरकाम पर बात कराई जाएगी। उन्होंने कहा की 2020-21 से सीधी मुलाकात बंद कर दी गई है। बता दें कि बैतूल जिला जेल में इस समय 485 बंदी हैं। इनमें 453 पुरुष और 32 महिलाएं बंद हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.