ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बिना ओटीपी बताए ही महिला के अकाउंट से उड़ा दिए तीन लाख रुपए, निजी बैंक का कर्मचारी बनकर किया था फोन

फरीदाबाद: साइबर ठग ने बोला आपके क्रेडिट कार्ड पर फाइन लगी है, उसे हटाना है। साइबर ठगों ने शहर की दो महिलाओं को अपना शिकार बनाया। एक महिला के बैंक अकाउंट से बिना ओटीपी बताए ही तीन लाख रुपए साफ कर दिया और दूसरे महिला की न्यूड फाेटो सोशल मीडिया में वायरल कर पैसे की मांग कर रहा है। पुलिस ने दोनों मामले में केस दर्ज कर लिया है। लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पायी है।ग्रेटर फरीदाबाद निवासी अंशल राॅयल हेरिटेट सेक्टर 70 निवासी नेहा संगल ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उनके पास आईसीआईसीआई बैंक का एक क्रेडिट कार्ड है। मंगलवार शाम करीब चार बजे एक काल आया। उसने बोला कि आपके क्रेडिट कार्ड पर सिक्योरिटी फीस लगी है। उसे हटाने के लिए आपको ओटीपी शेयर करना होगा। लेकिन मैने ओटीपी शेयर करने से मना कर दिया। कुछ देर बाद पैसे निकलने का मैसेज आ गया। अकाउंट से कुल 3,02,287 निकल गए। वहीं दूसरी ओर एनआईटी निवासी एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उनके पति के वाट्सएप नंबर पर गालियां मिल रही है कि उन्होंने आॅनलाइन लोन लिया है। महिला का यह भी आरोप है कि बदमाशों ने उनकी न्यूट फोटे सोशल मीडिया पर वायरल कर अब उसे हटाने के लिए पैसों की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पायी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.