ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

रायपुर में मनाया गया भोजली महोत्सव; कार्यक्रम में पहुंची राज्यपाल, मांदर-नगाड़ा की थाप पर हुआ स्वागत

रायपुर: रायपुर में गुरुवार को भोजली महोत्सव मनाया गया। इंडोर स्टेडियम में खास कार्यक्रम आयोजित था। इसमें बतौर मेहमान छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके पहुंचीं। उनका यहां नगाड़ा और मांदर की थाप पर परंपरागत नृत्य करते हुए स्वागत किया गया। आयोजन समिति के सदस्यों ने सम्मान स्वरूप उन्हें छत्तीसगढ़ी आभूषण पहनाया। इस दौरान राज्यपाल ने भोजली माता की पूजा की ।कार्यक्रम के बाद बड़ी तादाद में सिर पर अंकुरित बीजों से निकले पौधों को सिर पर रखकर युवतियों की टीम ने बड़ी यात्रा निकाली। 500 मीटर से भी बड़ी मानव श्रृंखला जैसी बन गई। आदिवासी समुदाय के लोग भोजली माता से हरियाली और अच्छे फसल की कामना करते हैं। भोजली अनादिकाल से चली आ रही परंपरा व संस्कृति का अभिन्न अंग है। यह मूलतः अन्न माता व प्रकृति की सेवा है। अंकुरित बीज के हरी घास की तरह उग आने के रूप की भोजली माता के रूप में सेवा की जाती है।महिलाओं ने सिर पर भोजली माता के प्रतीक रूपी अंकुरित बीज लेकर यात्रा भी निकाली।प्रकृति से ही हमारा अस्तित्वराज्यपाल ने इस कार्यक्रम में कहा कि प्रकृति के निकट होने के कारण ही आदिवासी कोरोना जैसे वैश्विक महामारी के दौरान भी सुरक्षित रह पाए। राज्यपाल उइके ने कहा कि हमें समझना चाहिए कि प्रकृति के साथ ही मनुष्य का सहअस्तित्व है और भोजली जैसे त्यौहार इस सहअस्तित्व को और अधिक प्रासंगिक बनाते हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के अलावा मध्यप्रदेश, ओडिशा, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल आदि राज्यों से भी प्रतिनिधि के रूप में गोंडी धर्म के अनुयायी शामिल हुए हैं। विभिन्न राज्यों से लोगों के शामिल होने से त्यौहार का आनंद तो बढ़ता ही है, साथ-साथ भौगोलिक दूरियों के बावजूद आत्मीय सम्बन्ध बनते हैं और सांस्कृतिक रूप से भी समृद्धि आती है।इंडोर स्टेडियम से 500 मीटर लंबी यात्रा निकली।राज्यपाल उइके ने कहा कि आदिवासी समुदाय के लिए गर्व की बात है कि एक आदिवासी महिला देश के सर्वोच्च पद पर है, जो समाज को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा और वे अपने अधिकारों के प्रति सजग होंगे। इस दौरान उन्होंने सभी को आगामी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामकनाएं दी और देश की आजादी में योगदान देने वाले जनजातीय समाज के सेनानियों वीर गुंडाधुर, शहीद वीर नारायण सिंह, बिरसा मुण्डा, रानी दुर्गावती सहित अन्य जननायकों को नमन किया।कार्यक्रम में देश प्रेम की झलक मिली।जब गूंजा भारत माता की जयकार्यक्रम में राज्यपाल ने आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत आयोजित ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने के लिए राष्ट्र ध्वज लहराकर राष्ट्र के प्रति सम्मान व्यक्त किया । ऑडियंस गैलेरी में बैठे लोगों ने भी बड़ी संख्या में हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय के नारे लगाए। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री व वर्तमान विधायक बृजमोहन अग्रवाल, महापौर एजाज ढेबर ने भी कार्यक्रम को संबोधित कर लोगों को भोजली व रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.