ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बाइक से कोरबा लौटने के दौरान हादसा, दूसरे जवान की हालत गंभीर; पुलिस लाइन में पदस्थ थे दोनों | road accident in chhattisharh; bike rider chhattisgarh police head constable dies in car collision in korba

​​​​कोरबा: कार की टक्कर से जवान की मौत हो गई।छत्तीसगढ़ के कोरबा में मंगलवार रात कार की टक्कर से बाइक सवार हेड कांस्टेबल की मौत हो गई। जबकि उसका साथी जवान घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में डायल-112 की टीम ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों ही जवान पुलिस लाइन में पदस्थ थे। हादसा रामपुर चौकी क्षेत्र में हुआ है।जानकारी के मुताबिक, 13वीं बटालियन में पदस्थ हेड कांस्टेबल केशव नेताम और मनीष बंजारे मंगलवार रात भुलसीडीह से‎ कोरबा की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान मेन रोड पर तेज रफ्तार से आई एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों उछलकर सड़क पर जा गिरे। राहगीरों ने हादसा देखा तो पुलिस को सूचना दी।पुलिस दोनों को अस्पताल लेकर पहुंची। वहां डॉक्टरों ने बाइक के पीछे बैठे केशव नेताम को मृत घोषित कर दिया। जबकि मनीष बंजारे की हालत गंभीर है। हादसे की सूचना के बद रामपुर चौकी पुलिस, बटालियन कमांडर छोटू कुमार गुप्ता, पुलिस लाइन के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए थे। वहीं पुलिस ने केशव नेताम के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.