आय से अधिक संपत्ति मामले में शिबू सोरेन को लोकपाल का नोटिस
झारखण्ड | भारत के लोकपाल ने झामुमो प्रमुख और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन को आय से अधिक संपत्ति के मामले में 25 अगस्त को पेश होने के लिए नोटिस जारी किया है। 5 अगस्त, 2020 को शिकायत दर्ज की गई थी कि शिबू सोरेन और उनके परिवार के सदस्यों ने अवैध साधनों के माध्यम से अपनी आय के ज्ञात और घोषित स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित की है।शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया था कि सोरेन ने झारखंड राज्य में सरकारी खजाने का दुरुपयोग करके भ्रष्ट और बेईमान साधनों को अपनाकर अपने और अपने परिवार के सदस्यों के नाम पर कई व्यावसायिक और आवासीय संपत्तियां अर्जित की हैं। नोटिस न्यायमूर्ति अभिलाषा कुमारी और सदस्यों, महेंद्र सिंह और इंद्रजीत पी गौतम की पीठ ने 4 अगस्त को मामले की सुनवाई के बाद जारी किया था।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.