दुर्ग कलेक्टर की फटकार के बाद जागे अफसर; पैच वर्क के साथ शुरू हुई मॉनिटरिंग
भिलाई: सड़क के गड्ढों को फिल करते मजदूर पिछले चार दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते दुर्ग शहर की सड़कें खराब हो गई हैं। सड़कों में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इससे यहां सड़क दुर्घटनाएं बढ़ गई हैं। इसे लेकर कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा ने लोक निर्माण विभाग यानी पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। इतना ही नहीं उन्होंने पीडब्ल्यूडी के ईई को नोटिस जारी कर जल्द गड्ढों को भरने के निर्देश दिए।कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा ने सभी राजस्व अधिकारियों की बैठक लुई। इस दौरान उन्हें निर्देशित किया सभी सड़कों की लगातार मॉनिटरिंग करें। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की प्रमुख सड़कों और अंदरूनी सड़कों की मॉनिटरिंग करें। जहां जहां भी गड्ढे नजर आएं उन्हें अपनी आंखों के सामने भरवाएं।गड्ढों को पाटते पीडब्ल्यूडी के मजदूरगड्ढों की पटाई पर ध्यान नहीं देने के चलते उन्होंने पीडब्ल्यूडी के ईई को नोटिस भी जारी किया है। इसके बाद से पीडब्ल्यूडी की टीम गड्ढे फिलिंग का कार्य तेजी से कर रही है। गुरुवार को टीम ने पोटिया, नेहरू नगर से मिनीमाता चौक तक तथा जेल तिराहा से मिनीमाता चौक तक सभी गड्ढों को भरने की कार्रवाई की। इसके साथ ही पटेल चौक से लेकर स्टेशन रोड तक भी गड्ढों को भरने की कार्रवाई भी की गई। दुर्ग निगम की टीम ने भी निगम क्षेत्र की सड़कों में गड्ढों को भरने की कार्रवाई की।गड्ढे की फिलिंग करता मजदूरकलेक्टर ने अधिकारियों को यह दिए निर्देशकलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सड़क सुरक्षा सबसे अहम कार्य है। इस संबंध में किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अपने सामने गड्ढों को फील कराने की कार्रवाई करें। इसके साथ ही उन्होंने सड़कों को लेकर की जा रही कार्रवाई की निरंतर अद्यतन रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.