सेल्समैन को लगाई फटकार, बोले- इनके शरीर में भी खून है क्यों चूस रहे हो
दतिया: इसके शरीर में भी खून है,क्यों चूंस रहे हो कुछ तो शर्म करो इस गरीब के साथ यह क्या कर रहे हो। इस दुकान का ताला लगाओ इसे हम खुद चलाएंगे। यह नाराजगी दतिया कलेक्टर संजय कुमार की है। गरीबों को उनके हक का राशन मिल रहा है कि नहीं और उचित मात्रा में राशन दुकानों से बांटा जा रहा है कि नहीं इसकी जांच करने कलेक्टर संजय कुमार मंगलवार को वार्ड क्रमांक 7 और 9 की शासकीय उचित मूल्य की दुकान पर पहुंच गए। उन्होंने सेल्समैन से अनाज वितरण और स्टॉक की जानकारी ली, तो वह कुछ बता ही नहीं पाया। कलेक्टर ने इस लापरवाही पर तत्काल ही खाद्य विभाग के अधिकारियों को दुकान का लाइसेंस निलंबित करने के निर्देश दिए। सेल्समेन पर एफआईआर दर्ज कराने के मौखिक आदेश दिया।अधिकारियों को लगाई जमकर फटकारकलेक्टर की पूछे जाने पर सेल्समैन जुलाई में मिले राशन के आवंटन की भी जानकारी नहीं दे पाया। इस पर उन्होंने इन सब कमियों को देखते हुए मौके पर मौजूद खाद्य निरीक्षकों को भी जमकर फटकार लगाई। उन्होंने खाद्य निरीक्षकों से पूछा कि आखिर वे कर क्या रहे हैं, उचित मूल्य दुकानों की ये सब कमियां उन्हें क्यों दिखाई नहीं देतीं।अचानक पहुंचे दुकानों परकलेक्टर कुमार को काफी लंबे समय से दतिया नगर की वार्ड 7 एवं 9 की राशन दुकानों पर तीन महीने का राशन न मिलने की शिकायत मिल रही थी। शिकायत को संज्ञान में लेते हुए मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे कलेक्टर संजय कुमार प्रशासनिक अमले के साथ अचानक दुकान पर पहुंच गए। इसे देख दुकान संचालक भौचक्का रह गया। वहीं दुकान के पास मौजूद उपभोक्ताओं में यह दृश्य देख खुशी की लहर आ गई। उपभोक्ताओं ने कलेक्टर से दुकान संचालक के समक्ष ही लापरवाही और राशन न मिलने की बात कही।कलेक्टर हुए भावुकहितग्राही की बात सुनकर कलेक्टर भावुक हुए और भड़क गए। साथी तत्काल राशन दुकान संचालक को कड़ी फटकार लगाई। एक उपभोक्ता का हाथ पकड़कर बोले यह भी तो इंसान है इसका खून क्यों चूस रहे हो। इतना ही नहीं कलेक्टर ने मौके पर खड़े खाद्य अधिकारी को एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश भी दिए।संजय ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि पिछले कुछ दिनों से लगातार शहर की वार्ड क्रमांक 7 व 9 की दुकान की शिकायत मिल रही थी। शिकायत को संज्ञान में लेते हुए आज सुबह दुकान पर पहुंचकर निरीक्षण किया तो देखा कि, दुकानों की स्थिति बहुत ही दयनीय है। पिछले माह जो राशन इन लोगों को मिला था। वह भी इनके पास नहीं नहीं मिला। इसका कारण यह है कि यह लोग राशन की गड़बड़ी करते हैं और उपभोक्ताओं को नहीं बांटते हैं। जिस के फेर में माल का आवंटन आगे पीछे कर ते है। इस पर उन्होंने राशन वितरण में अनियमितताओं की मिलने वाली शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई करने की हिदायत भी खाद्य अधिकारियों को दी।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.