कटी उंगली लेकर एसपी दफ्तर पहुंचे परिजन, पीड़िता को अस्पताल में भर्ती करवाकर FIR के दिए निर्देश
टीकमगढ़: जमीनी विवाद में महिला के हाथ पैर काटे जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना जिले के दिगौड़ा थाना क्षेत्र के बछोंडा गांव की है। यहां गुरुवार रात जमीनी विवाद को लेकर पारिवारिक विवाद हो गया। जिसमें एक पक्ष ने मानकुंअर पत्नी ध्रुव सिंह घोष के साथ बेरहमी से मारपीट कर दी। मारपीट में महिला के हाथ की उंगली और पैर का पंजा कट गया। इसकी शिकायत लेकर परिजन एसपी ऑफिस पहुंचे।महिला के परिजन गंभीर हालत में देर रात दिगौड़ा थाने पहुंचे। जहां से पुलिस ने इलाज के लिए तत्काल जिला अस्पताल भर्ती कराया। रात में जब पुलिस ने कोई खोज खबर नहीं ली तो शुक्रवार सुबह महिला का बेटा महाराज सिंह और पति ध्रुव सिंह महिला को स्ट्रेचर पर रखकर एसपी कार्यालय पहुंच गए। एसपी कार्यालय पहुंचते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे।उन्होंने तत्काल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराकर दिगौड़ा थाना प्रभारी को मौके पर भेजा। फिलहाल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बयान दर्ज करने के लिए थाना प्रभारी अस्पताल पहुंच गए हैं। जानकारी में पता चला है कि पीड़ित महिला का पति ध्रुव सिंह घोष नगर सेना में नौकरी करता है। घटना वाली रात वह नजरबाग मंदिर की चौकीदारी पर तैनात था।जमीनी विवाद का मामलामहिला के पति ध्रुव सिंह घोष ने बताया कि तीन भाइयों के बीच शामिल खाते की एक जमीन थी। जिसे बड़े भाई ने परिजनों को गुमराह कर अपने नाम करा लिया। इसी बात को लेकर जब मेरी पत्नी ने विरोध जताया तो महेंद्र, तुलसी, लक्ष्मण, राम सिंह और महेश सिंह घोष ने मिलकर कुल्हाड़ी से मारपीट कर दी। जिसमें मेरी पत्नी के हाथ की उंगली और पैर का पंजा बुरी तरह कट गया है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.